वीर बाल दिवस आयोजन के महत्व के बारे में किया व्याख्यान

जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने गुरुवार को जोरावर सिंह और फतेह सिंह...

Dec 27, 2024 - 11:02
Dec 27, 2024 - 11:11
 0  4
वीर बाल दिवस आयोजन के महत्व के बारे में किया व्याख्यान

काव्य पाठ में वीर बालकों के शहादत को पिरोया

चित्रकूट। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने गुरुवार को जोरावर सिंह और फतेह सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक राजकिशोर ने कविता पाठ के माध्यम से वीर बाल दिवस आयोजन के महत्व के बारे में विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस के अवसर पर जोरावर सिंह और फतेह सिंह का राष्ट्र के प्रति बलिदान हमेशा याद किया जाएगा। मानविकी संकाय के अधिष्ठाता डॉ महेंद्र कुमार उपाध्याय ने अपने अभिभाषण में कहा कि सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह ने धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। 1699 में गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की। धार्मिक उत्पीड़न से सिख समुदाय के लोगों की रक्षा करने के उद्देश्य से इसकी स्थापना की गई थी। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ हरिकांत मिश्रा, डॉ निहार रंजन मिश्र, डॉ रजनीश कुमार सिंह, डॉ प्रमिला मिश्रा, डॉ नीतू तिवारी, कार्यक्रम समन्वय डॉ आनन्द कुमार सहित एवं सभी शिक्षक व राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0