श्रीकृष्ण भक्त मण्डल के तत्वावधान में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
भगवान श्री कृष्ण की विशाल शोभा यात्रा एवं जल विहार उत्सव के परम्परागत कार्यक्रम के तहत बुधवार को श्रीकृष्ण भक्त मण्डल के...

श्रीकृष्ण जल विहार महोत्सव की 51वीं वर्षगांठ पर कृष्ण भक्तों पर उत्साह
चित्रकूट। भगवान श्री कृष्ण की विशाल शोभा यात्रा एवं जल विहार उत्सव के परम्परागत कार्यक्रम के तहत बुधवार को श्रीकृष्ण भक्त मण्डल के तत्वावधान में जिला मुख्यालय में विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी। साथ ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की 51वीं वर्ष गांठ के अवसर को ऐतिहासिक बनान के लिए शाम को रामघाट में जल विहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शोभा यात्रा की अगुवाई कर रहे प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पं नारायण दत्त त्रिपाठी ने बताया कि वह आठ वर्ष की आयु से यह कार्यक्रम करा रहे हैं। समय के साथ धीरे-धीरे यह आयोजन विस्तार रूप लेता जा रहा है। इस मंगल उत्सव की आज 51वीं वर्ष गांठ है। जिसके तहत सबेरे प्रातः आठ से 10 बजे तक मण्डप पूजन और इसके बाद भगवान का महाभिषेक कार्यक्रम किया गया। दोपहर 12 बजे से श्रृंगार आरती एवं राज भोग के बाद जल विहार शोभा यात्रा निकाली गयी। उन्होंने बताया कि समाज में गौमाता और भगवान के प्रति श्रद्धाभाव रखने वालों में ही मानवता और मनुष्यता होती है। समाज के कल्याण की कामना को लेकर प्रत्येक वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसके तहत शोभा यात्रा के बाद रामघाट में जल विहार कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। जिसमें एक नौका में भगवान को जल विहार कराया जाता है और शेष नौकाओं में श्रद्धालु मौजूद रहते हैं।
उन्होंने बताया कि गुरुवार चार सितम्बर को प्रातः 10 बजे से भगवान का उबटन कार्यक्रम एवं बाल भोग कराने के बाद उनके विग्रह के दिव्य तुलादान दर्शन और राजभोग आरती का आयोजन किया जाएगा। तुलादान की सामग्री श्रद्धालुओं के बीच वितरित कर दी जाती है। इसके बाद पांच सितम्बर को भगवान के 56 भोग का दर्शन, आरती एवं महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर इं. सोमदत्त त्रिपाठी, इं. देवदत्त त्रिपाठी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, समाजसेवी कमलेश कुमार मिश्र, विनोद मिश्र, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हीरो मिश्रा, जिला महामंत्री मोहित मिश्रा, गुड्डन दुबे, कृष्ण औतार पांडेय, डेविड गुप्ता, अनुज त्रिपाठी, अंकुर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






