जिला जज ने न्यायालय परिसर में किया पौधरोपण

उच्च न्यायालय इलाहाबाद के द्वारा पर्यावरण परिवर्तन एवं ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिये एक पेड़ माँ के नाम थीम के...

Jul 10, 2025 - 11:14
Jul 10, 2025 - 11:15
 0  8
जिला जज ने न्यायालय परिसर में किया पौधरोपण

चित्रकूट। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के द्वारा पर्यावरण परिवर्तन एवं ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिये एक पेड़ माँ के नाम थीम के साथ आवश्यक कार्यवाही किये जाने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में बुधवार को जनपद न्यायालय परिसर एवं सेशन हाउस परिसर में ग्लोबल वार्मिंग कैम्पेन का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश राकेश कुमार त्रिपाठी ने वृक्ष लगाकर किया।

जनपद न्यायाधीश ने बताया कि एक पेड़ माँ के नाम एक प्रयास है जो मातृभूमि और प्रकृति के प्रति सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष वर्णिका शुक्ला ने बताया कि धरती माँ का श्रृंगार हरियाली में निहित है। ग्लोबल वार्मिंग को रोकने और धरती को फिर से बेहतर बनाने के लिए पौधे लगाना होगा। न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि अपनी मां के नाम एक पेड अवश्य लगायें। इस अवसर पर कृष्ण यादव पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, राकेश कुमार यादव प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, अनुराग कुरील प्रथम अपर जिला जज, राममणि पाठक विशेष न्यायाधीश एससी एसटी पीए एक्ट, रेनू मिश्रा विशेष न्यायाधीश पाक्सों एक्ट, नीरज श्रीवास्तव अपर जिला जज कक्ष संख्या द्वितीय, नीलू मैनवाल अपर जिला जज एफटीसी, रवि कुमार दिवाकर अपर जिला जज एफटीसी न्यू, राजेन्द्र प्रसाद भारती मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सचिन कुमार दीक्षित सिविल जज सीडि, इला चौधरी सिविल जज सीडि एफटीसी, सैफाली यादव सिविल जज जूडि, विदिशा भूषण न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, अंजलिका प्रियदर्शिनी न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0