पितृपक्ष शुरू होते ही पुरखों का किया जल तर्पण

पितृपक्ष की शुरुआत के पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचे। मंदाकिनी नदी में स्नान कर भक्तों ने परंपरानुसार अपने...

Sep 8, 2025 - 10:09
Sep 8, 2025 - 10:09
 0  3
पितृपक्ष शुरू होते ही पुरखों का किया जल तर्पण

चित्रकूट। पितृपक्ष की शुरुआत के पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचे। मंदाकिनी नदी में स्नान कर भक्तों ने परंपरानुसार अपने पुरखों को रामघाट में जल तर्पण कर पिंडदान किया। वहीं जिले की अन्य नदियों मे भी श्रद्धालुओं ने पहुंच कर पुरखों को जलतर्पण कर याद किया।

अश्विनी मास के कृष्ण पक्ष को पितृपक्ष माना जाता है। इसका आरम्भ भाद्रपद पूर्णिमा से ही होता है। इस वर्ष पितृपक्ष की शुरुआत सात सितंबर से शुरू हुई। अमावस्या पर्व तक यह रहेगा। पहले दिन भगवान श्रीराम की तपोस्थली में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदाकिनी नदी में स्नान कर अपने पुरखों को जल तर्पण किया। इसके बाद रामघाट में पिंडदान किया। जिले के राजापुर, मऊ, मानिकपुर, भरतकूप क्षेत्र में नदियों में ग्रामीणों ने स्नान कर अपने पुरखों को जल तर्पण किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0