मुख्यमंत्री योगी बोले आइए, नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा के लिए संकल्पित हों
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को मंगलवार को शुभकामना दी है। मंगलवार को ट्वीट कर दिए गए इस..
 
                                    - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को मंगलवार को शुभकामना दी है। मंगलवार को ट्वीट कर दिए गए इस शुभकामना में उन्होंने मातृशक्ति की महत्ता को बताया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश समेत सम्पूर्ण समाज के सर्वांगीण उन्नयन में मातृशक्ति के अथक व अनंत प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इसके पूर्व उन्होंने 'सभी प्रदेशवासियों को 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं' लिखकर अपनी संवेदनाएं जताईं हैं। इस के बाद उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि 'उत्तर प्रदेश समेत सम्पूर्ण समाज के सर्वांगीण उन्नयन में मातृशक्ति के अथक व अनंत प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका है।' फिर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों का आह्वान करते हुए लिखा है कि 'आइए, हम सभी नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए संकल्पित हों।'
यह भी पढ़ें - लखनऊ से तीन रूटों पर सौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनें
यह भी पढ़ें - यूपी का पहला केस : ईसेनमेंजर सिंड्रोम पीड़ित महिला का केजीएमयू में सुरक्षित प्रसव
यह भी पढ़ें - यात्रीगण कृपया ध्यान दें : इस रेल रूट पर 06 और 13 मार्च को इन ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित
सभी प्रदेशवासियों को 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
उत्तर प्रदेश समेत सम्पूर्ण समाज के सर्वांगीण उन्नयन में मातृशक्ति के अथक व अनंत प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
आइए, हम सभी नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए संकल्पित हों। — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 8, 2022
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'नारी शक्ति पुरस्कार-2020 एवं 2021' से सम्मानित होने वाली सभी मातृशक्ति को हृदयवत बधाई एवं शुभकामनाएं!
सशक्त राष्ट्र व समाज निर्माण में आपके अतुलनीय योगदान चिरकाल तक प्रेरणा-पुंज का कार्य करेंगे।
सम्पूर्ण समाज को आप सभी पर गर्व है। — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 8, 2022
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की हथकरघा बुनकर व प्रशिक्षक आरती राणा जी को 'नारी शक्ति पुरस्कार' से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!
वंचितों व जनजातीय समाज के उत्थान हेतु आपके द्वारा किए गए कार्य अत्यंत प्रेरणादायी हैं।
हमें आप पर गर्व है! — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 8, 2022
उत्तर प्रदेश निवासी प्रख्यात साहित्यकार नीरजा माधव जी को आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'नारी शक्ति पुरस्कार' से सम्मानित होने पर हृदय से बधाई व शुभकामनाएं!
आपकी रचनाओं ने उपेक्षित, पीड़ित व शोषित जनों की पीड़ा को ओजस्वी स्वर प्रदान किया है।
आप हमारा गौरव हैं... — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 8, 2022
हि.स
What's Your Reaction?
 Like
        2
        Like
        2
     Dislike
        0
        Dislike
        0
     Love
        2
        Love
        2
     Funny
        0
        Funny
        0
     Angry
        0
        Angry
        0
     Sad
        0
        Sad
        0
     Wow
        2
        Wow
        2
     
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


 
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            