बुंदेलखंड की पेयजल परियोजनाओं का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी कभी भी आ सकते हैं

वर्ष 2024 तक उत्तर प्रदेश के हर जिले में नल से जल पहुंचाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए..

बुंदेलखंड की पेयजल परियोजनाओं का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी कभी भी आ सकते हैं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath)

वर्ष 2024 तक उत्तर प्रदेश के हर जिले में नल से जल पहुंचाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए योगी आदित्यनाथ कमर कस चुके हैं। खासकर इस परियोजना के अंतर्गत बुंदेलखंड में हो रहे काम का निरीक्षण करने कभी भी मुख्यमंत्री बुंदेलखंड का प्रवास कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें - यूपी की राजधानी लखनऊ का नाम लखनपुरी, लक्ष्मणपुरी या लखनपुर करने की अटकलें

मुख्यमंत्री ने 5 दिन पहले बुंदेलखंड और बिंध्य क्षेत्र की पेयजल परियोजनाओं को समय से पूरा कराने के लिए एक बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे। साथ ही उन्होंने खुद बुंदेलखंड जाने का संकेत  दिया था। इसी कड़ी में जल शक्ति मंत्री और राज्य मंत्री व जल निगम के अधिकारियों को बुंदेलखंड क्षेत्र में जाकर परियोजना की समीक्षा करने का निर्देश दिया था।

मुख्यमंत्री के इस निर्देश के बाद प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने 2 दिन पहले जनपद बांदा के कमासिन क्षेत्र में हर घर नल से जल पहुंचाने की परियोजना का मौके पे जाकर निरीक्षण किया था। निरीक्षण करने के बाद दावा किया है कि जून के महीने में जिले में लोगों को हर घर नल परियोजना के तहत पानी मिलने लगेगा। उन्होंने इसके लिए कार्यदाई संस्था को युद्ध स्तर पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके पहले समूह में आए कई मंत्रियों ने भी इस परियोजना के बारे में जानकारी हासिल की थी। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि इन मंत्रियों की रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्यमंत्री इस क्षेत्र का दौरा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे जून तक पूरा किया जाए : मुख्यमंत्री योगी

यह भी पढ़ें - ललितपुर से चंदेरी होते हुए अशोकनगर के लिए 102 किमी दूरी रेलमार्ग के लिए सर्वे का आदे

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2