वारंट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कंडौर गांव से पकड़कर न्यायालय में किया पेश
थाना क्षेत्र के कंडौर गांव निवासी मुमताज खां पुत्र जहांगीर के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में न्यायालय से जारी वारंट के आधार...
कुरारा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के कंडौर गांव निवासी मुमताज खां पुत्र जहांगीर के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाने में पूर्व से मुकदमा दर्ज था और न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था। वारंट की तामील के क्रम में पुलिस टीम ने गांव में दबिश देकर उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बृजेश सिंह एवं कांस्टेबल सौरभ सिंह शामिल रहे।
रिपोर्ट : अखिलेश सिंह गौर, (कुरारा) हमीरपुर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
