यूपी की राजधानी लखनऊ का नाम लखनपुरी, लक्ष्मणपुरी या लखनपुर करने की अटकलें

यूपी की राजधानी लखनऊ का नाम बदलने के अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत में..

May 17, 2022 - 02:47
May 17, 2022 - 02:59
 0  4
यूपी की राजधानी लखनऊ का नाम लखनपुरी, लक्ष्मणपुरी या लखनपुर करने की अटकलें

यूपी की राजधानी लखनऊ का नाम बदलने के अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत में सीएम योगी के एक ट्वीट से लखनऊ का नाम बदले जाने की अटकलें लगने लगीं हैं। लखनऊ का नाम लक्ष्मण जी के नाम पर किया जा सकता है। यह अटकलें इसलिए भी लगाई जा रही हैं, क्योंकि इससे पहले लखनऊ का नाम बदलकर लखनपुरी, लक्ष्मणपुरी और लखनपुर करने की मांग उठाई जा चुकी है।

यह भी पढ़ें - गरीब व्यक्ति के ऊपर न चले बुलडोजर, माफिया बुलडोजर से बचने न पाए : मुख्यमंत्री योगी

आपको बता दें कि सीएम योगी ने एक ट्वीट अमौसी एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करते हुए खींची गई फोटो को टैग करते हुए किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट में लिखा, ‘शेषावतार भगवान श्री लक्ष्मण जी की पावन नगरी लखनऊ में आपका हार्दिक स्वागत व अभिनंदन’ इस ट्वीट के बाद यह सवाल उठने लगा है कि लखनऊ का नाम लक्ष्मण जी के नाम पर किया जा सकता है।  

योगी सरकार ने इससे पहले कई जगहों के नाम बदले हैं। इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और अयोध्या किया जा चुका है।  हालांकि सीएम के आधिकारिक ट्विटर हैंडिल से इसी तस्वीर के साथ किए गए ट्वीट की भाषा बदली हुई है। इसमें उन्होंने इस ट्वीट में लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्वागत की बात लिखी है।

यह भी पढ़ें - ललितपुर से चंदेरी होते हुए अशोकनगर के लिए 102 किमी दूरी रेलमार्ग के लिए सर्वे का आदे

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य का चित्रकूट जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2