मुख्यमंत्री योगी ने अर्जुन सहायक परियोजना का स्थलीय और हवाई सर्वेक्षण किया
आगामी 19 नवंबर को प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को महोबा पहुंचे..

आगामी 19 नवंबर को प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को महोबा पहुंचे। उन्होंने अर्जुन सहायक परियोजना का स्थलीय और हवाई सर्वेक्षण किया गया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर आकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें - महोबा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया चरखारी अर्जुन बांध का निरीक्षण
इस परियोजना से किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल पाएगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल, स्टेज आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए है।
बताया जा रहा है कि करीब दो लाख से अधिक की भीड़ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम जुटेगी। ऐसे में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। महोबा जनपद ही नहीं बल्कि आसपास के जनपदों की पुलिस के अलावा पीएसी, एसपीजी और अन्य पुलिस बल लगाया गया है। डेढ़ घंटा तक महोबा में रहने के बाद वह हेलीकॉप्टर से झांसी जनपद के लिए रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें - यात्रियों को राहत - 148 स्पेशल ट्रेनों का दर्जा खत्म, नहीं देना होगा अधिक किराया
यह भी पढ़ें - झांसी मानिकपुर रेलवे ट्रेक के डबल ट्रैक के काम में आई तेजी
What's Your Reaction?






