भारतीय जनता पार्टी जब से सत्ता में आई है बुंदेलखंड का तेजी से विकास हुआ

स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने केंद्रीय..

May 3, 2022 - 03:38
May 3, 2022 - 03:44
 0  6
भारतीय जनता पार्टी जब से सत्ता में आई है बुंदेलखंड का तेजी से विकास हुआ

स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने केंद्रीय राज्य मंत्री निरंजन ज्योति आज बांदा पहुंची। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए वह उनकी जानकारी लोगों को उपलब्ध कराने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। प्रदेश में दूसरी बार भाजपा सरकार बनाने में कार्यकर्ताओं की बहुत बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड को लेकर बहुत सारे राजनीतिक दलों ने सिर्फ राजनीति की है लोग सिर्फ राजनीति करते थे लेकिन किसी ने क्षेत्र का विकास नहीं किया। लेकिन भारतीय जनता पार्टी जब से सत्ता पर आई बुंदेलखंड का तेजी से विकास हुआ है।

यह भी पढ़ें - पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के पौत्र की मौत के मामले में 15 दिन बाद सक्रिय हुई पुलिस

जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी की समस्या को दूर करने के लिए बुंदेलखंड क्षेत्र के दोनों हिस्सों मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश दोनों जगह बहुत तेजी से कार्य हुआ है बल्कि जहां जहां पर भाजपा सरकार है उन सभी प्रदेशों में तेजी से कार्य हो रहा है। भाजपा की जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कमलावती सिंह ने प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि पहले उत्तर प्रदेश के थाने दलालों से संचालित होते थे। यहां माफिया राज था। उत्तर प्रदेश के माफिया जेल में बैठकर के भूमि हड़पने, रंगदारी वसूलने का कार्य करते थे। आज उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त है।

प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए वक्ता के रूप में पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने कहा कि आंतरिक दृष्टि से भारत अभूतपूर्व सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। हाल ही में केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद से भारत धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय सोपान पर ऊपर चढ़ता जा रहा है और इसके कारण भारत विश्व की एक महाशक्ति के रूप में उभर कर सामने आया है।

यह भी पढ़ें - बाँदा पुलिस ने बैंक परिसर व आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में वर्ग प्रमुख के रूप में उत्तम सक्सेना रहे, जबकि व्यवस्था प्रमुख, नियंत्रक एवं सह नियंत्रक के रूप में जिला उपाध्यक्ष मनोज पुरवार, जिला मंत्री डॉ मनीष गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संतु गुप्ता, जिला मंत्री पंकज रैकवार ने महती भूमिका निभाई। वहीं संचालन का कार्य जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, विवेकानंद गुप्ता तथा कल्लू सिंह राजपूत द्वारा कुशलता से किया गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद,सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा इन्द्रपाल सिंह पटेल, बुंदेलखंड विकास बोर्ड अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह पटेल, वरिष्ठ नेता रामहित कश्यप, किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष लवलेश सिंह, भाजपा नेत्री शीला सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - खत्म होने वाली है इंतजार की घड़ियां, चित्रकूट एयरपोर्ट का रनवे तैयार, अब उड़ान का इंतजार

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.