बुंदेलखंड नव निर्माण सेना भारत का गठन, प्रशांत तिवारी बने अध्यक्ष

पृथक बुंदेलखंड राज्य को लेकर जनपद मुख्यालय में आज बुंदेलखंड नवनिर्माण सेना भारत की जिला इकाई का गठन किया गया..

Jul 21, 2021 - 08:24
 0  4
बुंदेलखंड नव निर्माण सेना भारत का गठन, प्रशांत तिवारी बने अध्यक्ष
बुंदेलखंड नव निर्माण सेना भारत

पृथक बुंदेलखंड राज्य को लेकर जनपद मुख्यालय में आज बुंदेलखंड नवनिर्माण सेना भारत की जिला इकाई का गठन किया गया।जिसका जिला अध्यक्ष प्रशांत तिवारी को मनोनीत किया गया।

 इस सिलसिले में शहर के एक होटल में संगठन की बैठक हुई।जिसमें सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय तिवारी हमीरपुर की मौजूदगी में जिला इकाई का विधिवत गठन किया गया। इस मौके पर संगठन का राष्ट्रीय सचिव दिनेश त्रिपाठी ,बांदा जिला अध्यक्ष प्रशांत तिवारी को नियुक्त कर नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

यह भी पढ़ें - अवनी परिधि अस्पताल को बदनाम करने का कुचक्र रचने वालों ने मुंह की खाई

इनके अलावा  रोहित सिंह को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, संजय सिंह पटेल उपाध्यक्ष, पंकज यादव ब्लॉक अध्यक्ष कमासिन, सुनील गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष बबेरू, पारस  शिवहरे ब्लॉक अध्यक्ष बड़ोंखर, किरणेन्द्र द्विवेदी ब्लॉक अध्यक् तिन्दवारी व गौरव चतुर्वेदी को ब्लॉक अध्यक्ष बिसंडा मनोनीत किया गया।

बैठक के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय तिवारी ने बताया कि बुंदेलखंड राज्य आंदोलन संगठन का मुख्य उद्देश्य है। बैठक में सेना के राष्ट्रीय महासचिव सतीश त्रिपाठी सहित दर्जनभर कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने बुंदेलखंड राज्य के लिए  संघर्ष करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें -  बुंदेलखंड राज्य के लिए 19 वीं बार प्रधानमंत्री को खून से खत लिखेंगे


 

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1