यमुना नदी में नहाने गए जीजा साले डूबे, 28 घण्टे बाद जीजा का मिला शव

बांदा जनपद जालौन निवासी एक युवक अपनी ससुराल आया था। जहां अपने सालों के साथ यमुना नदी में नहाने गया था..

Apr 20, 2022 - 08:56
Apr 20, 2022 - 08:58
 0  1
यमुना नदी में नहाने गए जीजा साले डूबे, 28 घण्टे बाद जीजा का मिला शव

बांदा जनपद जालौन निवासी एक युवक अपनी ससुराल आया था। जहां अपने सालों के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। नहाते समय डूबने लगा जिसे बचाने के लिए सालों ने भी  प्रयास किया लेकिन वह भी डूब गए। जिन्हें मछुआरों ने बचा लिया लेकिन जीजा की नदी में डूबने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने 28 घंटे के बाद शव गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला। 

यह भी पढ़ें - सपा के पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति को राहत, कमिश्नर ने उनके आवास को गिराने पर 25 तक लगाई रोक

घटना पैलानी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव की है।जालोंन जिले के गोहत थाना क्षेत्र के मडोरी गांव का उदय सिंह पुत्र राजपाल सिंह उम्र 23 साल की शादी लगभग डेढ़ साल पहले बड़ागांव की काजल के साथ में हुई थी। उदय सिंह कई दिन पहले अपनी ससुराल आया हुआ था। जो मंगलवार को अपने छोटे छोटे सालों चुन्नू तथा मनीष को साथ में लेकर नदी नहाने के लिए गया हुआ था।

जहाँ पर नहाने के दौरान नदी में डूबने लगा तो साथ गए साले चुन्नू तथा मनीष ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी नदी में डूबने लगे, तो ग्रामीणों ने प्रयास करके किसी तरह से दोनों को बचा लिया। लेकिन उदय सिंह को नही बचा पाए। वही सूचना मिलने पर परिजन एवं रिश्तेदार भी पहुँच गए, ग्रामीणों के द्वारा पैलानी पुलिस को जानकारी दी गई। वही जब स्थनीय गोताखोर उदय सिंह को ढूढ नही पाए तो पुलिस के द्वारा प्रयागराज से एंडीआरआफ की टीम को बुलवाया गया टीम ने आज बुधवार को दोपहर में उदय के शव को नदी से निकाल लिया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें - तापमान बढ़ने से बांदा में धू धू कर जल रहे हैं ट्रांसफॉर्मर, विद्युत आपूर्ति हुई धड़ाम

यह भी पढ़ें - मानव एकता दिवस पर बुन्देलखण्ड के निरंकारी सत्संग भवनों में होगा रक्तदान शिविर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 2
Sad Sad 2
Wow Wow 2