ग्लोबल समिट का प्रस्तावित, बायो सीएनजी और फर्टिलाइजर प्लांट का हुआ भूमि पूजन

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की बैठक कर निवेशकों से प्रस्ताव...

Jun 29, 2023 - 03:24
Jun 29, 2023 - 03:37
 0  3
ग्लोबल समिट का प्रस्तावित, बायो सीएनजी और फर्टिलाइजर प्लांट का हुआ भूमि  पूजन

डीएम ने श्याम कृपा गौ सदन से की उद्योग स्थापना की शुरूआत

चित्रकूट,

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की बैठक कर निवेशकों से प्रस्ताव मांगा था। इसी क्रम में जनपद से 122 निवेशकों ने ओएमयू पर हस्ताक्षर किए थे। जिसकी शुरूआत डीएम ने श्याम कृपा गौ सदन बेड़ीपुलिया में श्याम कृपा गोधन समिति की बायो सीएनजी एवं फर्टिलाइजर प्लांट स्थापना के लिए भूमि पूजन कर किया है।

यह भी पढ़ें -बांदाःचाचा गया परदेश, भतीजें ने चाची के साथ किया ये गंदा काम

 जिले में उद्योग स्थापना के लिए ओएमयू साइन करने के बाद पहली बायो सीएनजी एवं फर्टिलाइजर प्लांट के स्थापना को डीएम अभिषेक आनंद ने श्याम कृपा गौ सदन बेड़ीपुलिया में भगवान भोलेनाथ की पूजा कर जलाअभिषेक के साथ भूमि पूजन किया। इसके बाद गौशाला का भ्रमण कर सुपारी का पौधरोपण किया। इस अवसर पर वेद पाठशाला के बच्चे, गौशाला के गौ सेवक एवं नगर पालिका कर्वी के चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता, कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन पंकज अग्रवाल, गायत्री परिवार के श्रवण अग्रहरी, अरुण गुप्ता, छेदीलाल सोनी, आलोक द्विवेदी, महेंद्र सिंह, इफको से राजवीर सिंह, अंकुर द्विवेदी, देवेश जैन, रोहित, सौरव, मोहित, श्यामली, श्यामेश जैन आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -देश में हुआ पहला नदी पुत्र सम्मान समारोह, 100 लोगों को मिला सम्मान

संस्था के योगेश जैन ने बताया कि यह प्लांट 25 करोड़ की लागत से तैयार होगा। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उन्होंने एमओयू में हस्ताक्षर किए थे। प्लांट से लगभग दो सौ किग्रा गैस तैयार होगी। डेढ़ सौ टन गोबर इस्तेमाल होगा। इसमें मंदिर की फूलपत्ती का भी उपयोग किया जाएगा। फर्टिलाइजर का प्रयोग किसान अपने खेतों में कर सकेंगें। जिससे रासायनमुक्त अनाज की पैदावार बढ़ेगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0