बाँदा : देसी राइफल, तमंचा व चोरी की बाइक सहित पांच गिरफ्तार

बिसंडा पुलिस ने अभियान चलाकर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देशी..

Jan 1, 2021 - 09:52
Jan 1, 2021 - 10:00
 0  1
बाँदा : देसी राइफल, तमंचा व चोरी की बाइक सहित पांच गिरफ्तार

बिसंडा पुलिस ने अभियान चलाकर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देशी राइफल तमंचा कारतूस तथा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। सभी अभियुक्त वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पकड़े गए हैं।

यह भी पढ़ें - बाँदा : मंदिरों में माथा टेक कर पहले दिन की शुरुआत की 

अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह चौहान के मुताबिक 31 दिसंबर की रात बिसंडा पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बिसंडा पुलिस ने हल्के सिंह पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम पुनाहुर थाना बिसंडा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध राइफल 315 बोर  बरामद किया।

तथा रमेश पुत्र रणविजय निवासी पुनाहुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। चेकिंग के दौरान ही दो अभियुक्तों देशराज उर्फ यशवंत पुत्र बद्री प्रसाद निवासी मिलाथु थाना बिसंडा इंद्र देव पटेल पुत्र चंद्र भूषण निवासी  मिलाथु  को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचा 315 बोर व तीन कारतूस बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें बाँदा : ओडीओपी योजना को वेबसाइट में लिंक कराने के निर्देश

चेकिंग के दौरान ही राजा सिंह पुत्र शिव करण सिंह निवासी ग्राम विसण्डी थाना बिसंडा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। बाइक कौशांबी से  चोरी करके लाई गई थी।  

थाना मंझनपुर कौशांबी मेंअभियोग पंजीकृत था। उन्हें गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बिसंडा नरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अखिलेंद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक हरीश चंद्र शर्मा, उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह आरक्षी प्रतीक सिंह, रोहित यादव आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें - हमीरपुर : झगड़े की सूचना पर गांव पहुंची यूपी-112 गाड़ी को पथराव कर किया क्षतिग्रस्त

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0