बाँदा : कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या का जन्म दिवस विधायक ने मजदूरों के साथ मनाया, केक काटा 

आज उ.प्र. के कैबिनेट मंत्री श्रम एवं सेवायोजन स्वामी प्रसाद मौर्या जन्म दिवस के  अवसर पर..

बाँदा : कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या का जन्म दिवस विधायक ने मजदूरों के साथ मनाया, केक काटा 

आज उ.प्र. के कैबिनेट मंत्री श्रम एवं सेवायोजन स्वामी प्रसाद मौर्या जन्म दिवस के  अवसर पर तिंदवारी विधायक बृजेश कुमार प्रजापति के द्वारा लेवर चैराहा इंदिरा नगर में सभी मजदूरों  के साथ केक काटा गया। साथ ही सभी को खिचड़ी खिलाई और कम्बल वितरित किये गए।

इसके अलावा श्रम विभाग बाँदा द्वारा पंजीकृत मजदूरों को विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के प्रमाणपत्र बांटे गए और कैम्प लगाकर मजदूरों के पंजीकरण भी किये गए।

यह भी पढ़ें - बाँदा : नाटकीय ढंग से वापस लौटा अगवा छात्र, पुलिस जांच में जुटी

इस अवसर पर श्री प्रजापति  ने अपने संबोधन में सभी मजदूरों को अपना पंजीकरण कराने व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की, कहा कि सभी मजदूर अपने बच्चों को शिक्षित करने करने में अवश्य ध्यान दें।

उन्होंने बताया कि तिंदवारी विधानसभा के अछरौड गाँव मे प्रस्तावित अटल आवासीय विद्यालय जिसमें पंजीकृत मजदूरों के बच्चे पढ़ेंगे उसकी भी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट : कर्वी ब्लाक में मनरेगा के तहत 50 लाख का घोटाला

इस मौकेपर उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा लवलेश सिंह ,जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, बुद्धराज सिंह कछवाह, गीता सागर, मनोज गोस्वामी, लाखन प्रजापति, उप श्रमायुक्त चित्रकूटधाम मंडल बाँदा, जिला श्रम अधिकारी बाँदा सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें - बाँदा : राम कथा दहेज मांगना अशास्त्रार्थ हैे - वेदान्ती जी महाराज

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0