बांदाःमहिला सशक्तिकरण रैली में दिखा महिलाओं में जोश, अधिकारों के प्रति किया जागरूक

 प्रदेश के मुख्यमंत्री आवाहन पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शनिवार को चित्रकूट मंडल मुख्यालय में महिला सशक्तिकरण रैली निकाली गई। इस रैली को मंडल के ...

Oct 14, 2023 - 03:03
Oct 14, 2023 - 03:14
 0  1
बांदाःमहिला सशक्तिकरण रैली में दिखा महिलाओं में जोश, अधिकारों के प्रति किया जागरूक

 प्रदेश के मुख्यमंत्री आवाहन पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शनिवार को चित्रकूट मंडल मुख्यालय में महिला सशक्तिकरण रैली निकाली गई। इस रैली को मंडल के डीआईजी डॉक्टर विपिन कुमार मिश्रा और जिला अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने कालू कुंआ चौराहा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

यह भी पढ़े :दिव्यांगजनों के भरण पोषण की धनराशि के बारे में यूपी के राज्य मंत्री ने कही ये बड़ी बात

रैली कालू कुंआ चौराहे से होते हुए महाराणा प्रताप चौराहे पहुंची और यहां से रैली कलेक्ट्रेट पहुंची। रैली में शामिल विभिन्न स्कूलों की छात्राएं हाथों में तख्तियां लेकर चल रही थी। जिनमें महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों के बारे में स्लोगन लिखे हुए थे। साथ ही फिलीट में चल रही महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। रैली का समापन कलेक्टर परिसर में किया गया।

यह भी पढ़े :पितृ अमावस्या 14 अक्टूबर को विदा होंगे पुरखे

इस बारे में डीआईजी डॉक्टर विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज सशक्तिकरण रैली निकल गई। इस रैली के माध्यम से महिलाओं के स्वालंबन और सुरक्षा की जानकारी दी गई और फिलीट के जरिए महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध और उनसे सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया।

यह भी पढ़े :मीरपुर : जिला अस्पताल में 14 माह के बच्चे की मौत, जांच के निर्देश

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0