घर के बाहर बर्तन धो रही महिला पर पागल कुत्ते का हमला, गंभीर रूप से घायल
शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा मोहल्ले में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब घर के बाहर बर्तन धो रही एक महिला पर अचानक...
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा मोहल्ले में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब घर के बाहर बर्तन धो रही एक महिला पर अचानक पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और किसी तरह कुत्ते से महिला को बचाया। तत्काल उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।
घायल महिला के पति राम प्रसाद ने बताया कि उनकी पत्नी कलावती रोज की तरह घर के बाहर बर्तन धो रही थीं, तभी अचानक एक पागल कुत्ता आया और उस पर झपट पड़ा। महिला किसी तरह बचने की कोशिश करती रही, लेकिन कुत्ते ने उसे घायल कर दिया। घटना देखकर मोहल्ले के लोग तुरंत इकट्ठा हुए और साहस दिखाते हुए कुत्ते को भगाया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में बड़ी संख्या में आवारा और हिंसक कुत्ते घूम रहे हैं, जो आए दिन राहगीरों, बच्चों और महिलाओं पर हमला कर उन्हें घायल कर देते हैं। इसके बावजूद नगर पालिका द्वारा strays को पकड़ने या नियंत्रण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
घटना के बाद क्षेत्रवासियों में नगर पालिका की लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक को रोकने के लिए तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
