कर्मठता और उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों के लिए प्रो. दीपाली गुप्ता सम्मानित

जनपद बांदा के लिए गौरव का विषय है कि प्राचार्या, नोडल अधिकारी (उच्च शिक्षा) एवं चिराग फाउंडेशन की अधिशाषी सदस्य...

May 8, 2026 - 10:12
May 8, 2026 - 10:15
 0  14
कर्मठता और उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों के लिए प्रो. दीपाली गुप्ता सम्मानित

राज्यपाल महोदया की आज्ञा के अनुपालन में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित

उच्च शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर मिली सराहना

बांदा। जनपद बांदा के लिए गौरव का विषय है कि प्राचार्या, नोडल अधिकारी (उच्च शिक्षा) एवं चिराग फाउंडेशन की अधिशाषी सदस्य प्रोफेसर दीपाली गुप्ता को उनकी कर्मठता, उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली एवं सफल शैक्षणिक गतिविधियों के लिए सम्मानित किया गया है।

राज्यपाल महोदया की आज्ञा के अनुपालन में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा प्रो. दीपाली गुप्ता को यह सम्मान प्रदान किया गया। उनके द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रभावी कार्यों, प्रशासनिक दक्षता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की गई।

प्रो. दीपाली गुप्ता लंबे समय से शिक्षा जगत में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नई दिशा देने का कार्य किया है। नोडल अधिकारी (उच्च शिक्षा) के रूप में उन्होंने कई महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों का सफल संचालन किया है।

सम्मान प्राप्त होने पर शिक्षा जगत एवं जनपद के विभिन्न गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे बांदा जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

इस अवसर पर प्रो. दीपाली गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे भविष्य में भी शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करती रहेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0