जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

गुरुवार को जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप ने आगामी 30 नवंबर 2024 को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की...

Nov 28, 2024 - 18:58
Nov 28, 2024 - 19:01
 0  2
जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

बाँदा। गुरुवार को जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप ने आगामी 30 नवंबर 2024 को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस संदर्भ में उन्होंने पंडित जे.एन. डिग्री कॉलेज मैदान का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को तैयारियां शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सफाई व्यवस्था के लिए अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं जिला पंचायतराज अधिकारी को समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, जल निगम के अधिकारियों को पेयजल टैंकरों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़े : चित्रकूट के भौतिक और आध्यात्मिक विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : योगी आदित्यनाथ

उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को डॉक्टरों की टीम, एंबुलेंस, सैनिटाइजर और मास्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि उनके क्षेत्र के सभी वर-वधू समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें।

निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में लगभग 650 जोड़ों का विवाह संपन्न होगा। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर वाहनों की पार्किंग, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़े : बाँदा : सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच मुख्यमंत्री का दौरा संपन्न, आयोजन रहा सुव्यवस्थित

इस निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक अवस्थी, तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0