सड़क दुर्घटना में सिविल इंजीनियरिंग छात्र की मौत

जनपद में सिविल इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्र की बुधवार को देर शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई...

Oct 31, 2024 - 02:25
Oct 31, 2024 - 02:28
 0  3
सड़क दुर्घटना में सिविल इंजीनियरिंग छात्र की मौत

बांदा। जनपद में सिविल इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्र की बुधवार को देर शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह एक दिन पहले ही प्रयागराज से दीपावली की छुट्टी में घर आया था। स्कूटी से अपने चचेरे भाई के यहां त्यौहार मनाने बबेरू जा रहा था, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना से दीपावली के एक दिन पहले ही घर का एक चिराग बुझ गया।

यह भी पढ़े : बदायूं में सड़क हादसा, छह लोगों की मौत

बबेरू थाना क्षेत्र के जुगरेहली गांव निवासी पंकज पटेल (20) पुत्र रामकरण सिंह बुधवार को शाम लगभग 7:30 बजे अपने गांव से चचेरे भाइयों के साथ दीपावली मनाने के स्कूटी में सवार होकर बबेरू की तरफ जा रहा था। रास्ते में बबेरू के समीप हरदौली बस स्टॉप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे वह स्कूटी समेत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में दीपावली त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गई। परिजना रो-रो कर बेहाल हो गया। अस्पताल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

इस बीच समाजसेवी पीसी पटेल जन सेवक ने कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह से बात कर रात में ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करने का अनुरोध किया। इसके तहत रात को 12 बजे तक पंचनामा कर छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी के निर्देश पर रात को 2:30 बजे पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी हुई।

यह भी पढ़े : झाँसी : कलयुगी सौतेले पिता ने 13 वर्षीय बेटी से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

इस संबंध में मृतक के चचेरे भाई के. के. पटेल ने बताया कि पंकज कोटा राजस्थान में आईटी कर रहा था। लेकिन दो कटऑफ रुकने के कारण पंकज ने सिविल इंजीनियरिंग की तैयारी प्रयागराज में शुरू कर दी। 29 अक्टूबर को वह दीपावली की छुट्टी में गांव आया था और 30 अक्टूबर को दीपावली का त्यौहार मनाने के उद्देश्य से वह बबेरू जा रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने हरदौली के पास टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर दुर्घटना करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0