अंतरराष्ट्रीय मंच पर बुंदेलखंड का नाम रोशन करेंगे अभिषेक तिवारी
उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के छोटे से गांव मवई बूजुर्ग (जनपद बांदा) के युवा हिन्दी क्रिकेट कॉमेंटेटर अभिषेक तिवारी ने कमेंट्री...

थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय टी-10 क्रिकेट सीरीज (5 से 14 अक्टूबर) में दिखेगा आवाज का दम
बांदा। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के छोटे से गांव मवई बूजुर्ग (जनपद बांदा) के युवा हिन्दी क्रिकेट कॉमेंटेटर अभिषेक तिवारी ने कमेंट्री की दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल किया है। अभिषेक अब थाईलैंड में होने जा रही अंतरराष्ट्रीय टी-10 क्रिकेट सीरीज सीजन 2 (5 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक) में अपनी आवाज का जादू बिखेरते नजर आएंगे।
यह भी पढ़े : बाँदा : प्लेटफार्म पर अचानक मची भगदड़… यात्रियों ने क्यों छोड़ा स्टेशन?
बचपन से कमेंट्री का सपना
अभिषेक तिवारी ने बचपन से ही क्रिकेट कॉमेंट्री को करियर बनाने का सपना देखा था। उन्होंने जिले से लेकर प्रदेश और देश के अलग-अलग हिस्सों में कई टूर्नामेंट में अपनी आवाज का जलवा बिखेरा। अब वह पहली बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर कदम रख रहे हैं।
“वॉइस ऑफ बुंदेलखंड” से “वॉइस ऑफ हिंदुस्तान” तक का सफर
जिले में अभिषेक तिवारी को लोग “वॉइस ऑफ बुंदेलखंड” के नाम से जानते थे। अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदार्पण के साथ वह “वॉइस ऑफ हिंदुस्तान” बनने की ओर बढ़ रहे हैं।
जिले में खुशी का माहौल
अभिषेक के इस चयन से जिले भर में खुशी की लहर है। उनके परिवार और दोस्तों में विशेष उत्साह है। सभी लोग उनकी कमेंट्री सुनने और उनके प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़े : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा गृह सम्पर्क अभियान शुरू करेगा
कमेंट्री की दुनिया में नया नाम
अभिषेक तिवारी की ऊर्जा, ज्ञान और विशेष शैली ने उन्हें एक लोकप्रिय कॉमेंटेटर बना दिया है। अब अंतरराष्ट्रीय टी-10 लीग में उनके प्रदर्शन से न केवल परिवार बल्कि पूरा बुंदेलखंड क्षेत्र गौरवान्वित होगा।
What's Your Reaction?






