भाजपा के चुनाव संचालन समिति की हुई बैठक

लोकसभा चुनाव कार्यालय कर्वी में चित्रकूट विधानसभा के चुनाव संचालन समिति की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष...

Apr 25, 2024 - 00:35
Apr 25, 2024 - 00:37
 0  1
भाजपा के चुनाव संचालन समिति की हुई बैठक

बूथ जितना सशक्त, परिणाम उतना ही होगा शानदार: स्वतंत्र देव

चित्रकूट(संवाददाता)। लोकसभा चुनाव कार्यालय कर्वी में चित्रकूट विधानसभा के चुनाव संचालन समिति की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई।

यह भी पढ़े : एएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने किया पैदल गस्त

बैठक मे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने संचालन समिति के कार्यकर्ताओ से बूथ प्रबंधन, विधानसभा लीगल टीम, मीडिया प्रबंधन, प्रचार प्रसार सामग्री एवं साहित्य, सोशल मीडिया, हाईटेक अभियान, वीडियो वैन, यात्रा व प्रवास, वाहन व्यवस्था, प्रवासी कार्यकर्ता, लाभार्थी संपर्क, सामाजिक संपर्क, युवा संपर्क, महिला संपर्क, अनुसूचित जनजाति झुग्गी झोपड़ी विशेष संपर्क, व्यवसायिक एवं सामाजिक, चुनाव कार्यालय, मतगणना आदि कार्यों की जानकारी की। उन्होंने कहा कि चुनावी समर के दौरान लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति व कोर कमेटी की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। यहां पर आक्रामक रणनीति बनाकर जमीन पर क्रियान्वयन किया जाता है। बूथ जितना सशक्त, परिणाम उतना ही शानदार होगा। ऐसे में जिसकी जो जिम्मेदारी हो उसका सही से क्रियान्वयन करे और लगातार जनता से सम्पर्क करे। कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस पूरी तरह से धराशायी हो चुकी है। 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी फिर से पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी।

जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहां कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी मां के समान है। मां के सम्मान में चुनाव जीतना है। विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए और विश्व में भारत का गौरव स्थापित करने को अपने प्रत्याशी आरके सिंह पटेल के पक्ष में समर्थन जुटाएं। लोकसभा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल ने कहां कि कर्मयोगी कार्यकर्ताओं की सेना हो वह हरहाल में विजयी होता है। वास्तव में सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास को धरातल पर उतार कर लाये हैं। आज मोदी जी की गारंटी सर्व समाज का विश्वास वन गयी है।

यह भी पढ़े : 5वी, 8वीं के परीक्षा परिणाम में सुरेन्द्रपॉल विद्यालय अव्वल

इस मौके पर लोकसभा संयोजक ब्रजकिशोर गुप्ता, जिला प्रभारी अनिल यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोव जाटव, पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल, लोकसभा सहसंयोजक शिवशंकर सिंह, आलोक पांडेय, अश्वनी अवस्थी, राजेश जायसवाल, तीरथ  तिवारी, भागवत त्रिपाठी, अर्पित जायसवाल, विपुल प्रताप सिंह, शिवकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0