बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में आई दरारों की तरह भाजपा का कारवां ठहरा - अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे में आई दरारों लेकर निशाना साधा..

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में आई दरारों की तरह भाजपा का कारवां ठहरा - अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे में आई दरारों लेकर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सरकारें तोड़ने में भाजपा का कारवां ठहर गया। दरअसल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने आफिशियल ट्वीटर हैंडिल से एक पोस्ट करते हुए बीते दिनों जनता को समर्पित भाजपा सरकार के बहुप्रतिक्षित बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर तंज कसा। एक्सप्रेस-वे पर बारिश में आई दरारों व खराबी पर कहा कि ये भाजपा के विकास का नया खंडहर है। ये भाजपा का भ्रष्टाचार है। यहीं नहीं अखिलेश ने दूध, छाछ, दही पर हाल में लगाए गए जीएसटी को लेकर भी भाजपा सरकार को घेरा। लिखा कि, जनता को नफरत की राजनीति में झोंक कर विकास के नाम पर आटे तक पर वसूले जा रहे पैसों से क्या ऐसा ही विकास होगा।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पहली बारिश भी नही झेल पाया, गुणवत्ता पर उठे सवाल

यह भी पढ़ें - उप्र के दस रेलवे स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग को मंजूरी

यह भी पढ़ें - श्वेता सिंह गौर की मौत के बाद पति दीपक ने जेल से जारी किया फरमान

हि.स

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
2
sad
0
wow
2