भाजपा विधायक बृजेश प्रजापति ने वृद्ध आश्रम में मनाया अपना जन्मदिन
तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजेश प्रजापति ने सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर.....

तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजेश प्रजापति ने सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आज अपने जन्मदिन को वृद्ध आश्रम पहुंचकर केक काटकर वृद्धजनों के साथ जन्मदिन मनाया।
आज तिंदवारी विधायक बृजेश कुमार प्रजापति अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने सहयोगियों सहित मंडल मुख्यालय के नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे और वृद्धाश्रम में रह रहे सभी बुजुर्ग वृद्ध व वृद्धाओं के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया।साथ ही सभी माताओं को साड़ी और बुजुर्गों को एक-एक परदानी (धोती) देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी बुजुर्गों ने विधायक श्री प्रजापति को दीर्घायु होने की कामना की।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने वृद्धजनों को भोजन भी कराया।कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह , पूर्व छात्रसंघ महामंत्री विद्याविनोद प्रजापति तांत्रिक, विष्णु प्रजापति, पीआरओ मनोज प्रजापति, संजय वर्मा, लवलेश प्रजापति, मुकेश विश्वकर्मा, राजू प्रजापति सहित विभिन्न गणमान्य जन उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






