विंध्य कॉरिडोर पूरा होने के बाद पर्यटकों की आएगी भीड़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की शाम प्रदेश के चयनित छह नगर निगम महापौर..

Jun 4, 2021 - 02:34
Jun 4, 2021 - 02:37
 0  8
विंध्य कॉरिडोर पूरा होने के बाद पर्यटकों की आएगी भीड़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • शहर को स्वच्छ-सुंदर रखना नगर पालिका का दायित्व

उप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की शाम प्रदेश के चयनित छह नगर निगम महापौर, पार्षदों, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत अध्यक्षों एवं सभासदों से वर्चुअल संवाद किया। चयनित नगर पालिका परिषद में मीरजापुर नगर पालिका परिषद का नाम भी रहा।

वर्चुअल संवाद में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पिछले महीने अपने दौरे का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल से कोविड संक्रमण रोकने के लिए नगर पालिका की ओर से अब तक के किए गए कार्यों और तैयारियों पर सवाल किए।

यह भी पढ़ें - निलंबित स्टेनो पर छेड़खानी और जानमाल की धमकी का मुकदमा दर्ज

  • मुख्यमंत्री ने नपाध्यक्ष से वर्चुअल संवाद कर दिया मार्गदर्शन

नपाध्यक्ष ने बताया कि पालिका प्रतिदिन सेनेटाइजेशन व फॉगिंग का कार्य करवा रहा है। साथ ही नगर के सभी 38 वार्डां में विशेष सफाई अभियान चला कर सफाई भी करवा रहा है। इसके अलावा निगरानी समिति का गठन कर घर-घर स्क्रीनिंग भी करवाया जा रहा है। नगर के छह केन्द्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। इस कार्य में सभासद भी सहयोग कर रहे हैं।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विन्ध्य कॉरिडोर का कार्य तेजी से चल रहा है। मीरजापुर में विकास कार्य पूरा होने के बाद बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ आएगी। लिहाजा शहर में सेनेटाइजेशन, स्वच्छता और फॉगिंग के साथ शहर को स्वच्छ रखना आपकी जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने नगर पालिका के कोरोना काल में किए कार्यों की सराहना की। उन्होंने नपाध्यक्ष सहित तमाम उन लोगो का धन्यवाद भी दिए जो पूरी निष्ठा से कोरोना काल में कार्य कर रहे हैं। वर्चुअल संवाद में सभी सभासद, मनोनीत सभासद, अधिशासी अधिकारी व विभागाध्यक्ष ऑनलाइन जुड़े रहे।

यह भी पढ़ें - कोरोना कर्फ्यू से छूट का मतलब 'लापरवाही' की छूट नहीं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1