विक्की - कैट के बाद फैंस को है अब इन सेलेब्स की शादी का इंतजार

साल 2021 इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए शादियों का सीजन रहा। इस साल बॉलीवुड के कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे..

Dec 23, 2021 - 07:52
Dec 23, 2021 - 07:57
 0  5
विक्की - कैट के बाद फैंस को है अब इन सेलेब्स की शादी का इंतजार

साल 2021 इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए शादियों का सीजन रहा। इस साल बॉलीवुड के कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे। वरुण धवन-नताशा दलाल, दीया मिर्जा-वैभव रेखी, यामी गौतम-आदित्य धर, राजकुमार राव-पत्रलेखा, अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, कैटरीना कैफ -विक्की कौशल आदि के बाद अब भी बॉलीवुड के कुछ ऐसे कपल्स हैं जिन्हें फैंस जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते है और कयास लगा रहे हैं कि बॉलीवुड के ये सेलेब्स अगले साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस लिस्ट में पहला नाम है फेमस लव बर्ड रणबीर कपूर और आलिया भट्ट।

यह भी पढ़ें - कैटरीना कैफ ने साझा की शादी की नईं तस्वीरें, बहनों के लिए लिखा भावुक नोट

  • रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कई मौकों पर साथ दिखाई देते हैं। दोनों के अफेयर की चर्चा काफी समय से चल रही है और इस साल दोनों ने भी अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है ।

दोनों जल्द ही अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय करते नजर आएंगे। वहीं फैंस इस जोड़ी को रील लाइफ के साथ-साथ रियल लाइफ में भी एक होते देखना चाहते हैं। फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें - भारत की बेटी हरनाज कौर संधू बनी मिस यूनिवर्स

  • अली फजल -ऋचा चड्ढा

फिल्म अभिनेता अली फजल और ऋचा चड्ढा भी एक -दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर भी लगा दी है और अक्सर कई मौकों पर साथ नजर आते हैं।

दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन देश में फैली कोरोना महामारी और कुछ व्यवस्तताओं को लेकर दोनों इस साल शादी नहीं कर पाए, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि 2022 में यह कपल भी शादी के बंधन में बंध जाएगा।

यह भी पढ़ें - विक्की-कैट ने दिखाई अपनी शादी की झलक, लिखा प्यार भरा नोट

  • सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी

फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में है, लेकिन दोनों में से किसी ने भी अब तक खुलकर अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा है।

फिल्म शेरशाह के बाद दोनों को अक्सर कई मौकों पर साथ देखा गया है और कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक -दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस को यह जोड़ी काफी पसंद है और फैंस इस कपल को जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें - 'भेड़िया' से वरुण धवन का फर्स्ट लुक जारी, किलर अवतार में आये नजर

  • टाइगर श्रॉफ -दिशा पाटनी

बॉलीवुड में एक्शन हीरो के रूप में पहचान बना चुके हैंडसम अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अपने डांस मूव्स के लिए मशहूर दिशा पाटनी भी अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। हालाँकि इन दोनों ने भी खुलकर अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है।

लेकिन दोनों अक्सर कई मौकों पर साथ देखे जा सकते हैं और दोनों सोशल मीडिया पर भी एक -दूसरे की तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते रहते हैं। फैंस इस कपल को भी हमेशा के लिए एक होते हुए देखना चाहते हैं। इन सब के अलावा तारा सुतरिया-आदर जैन, मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर, अथिया शेट्टी-केएल राहुल आदि की तरफ से भी अपने-अपने रिलेशनशिप्स पर मुहर लगाने का इंतजार है।

यह भी पढ़ें - भाजपा की जन विश्वास यात्रा में डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा आयेंगे

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.