बांदा सदर में विकास की नई तस्वीर, विधायक ने शुरू कराईं करोड़ों की परियोजनाएं

सदर विधानसभा क्षेत्र के समग्र एवं संतुलित विकास की दिशा में शनिवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने विकास खंड महुआ एवं बड़ोखर खुर्द...

Aug 1, 2026 - 18:44
Aug 1, 2026 - 18:46
 0  21
बांदा सदर में विकास की नई तस्वीर, विधायक ने शुरू कराईं करोड़ों की परियोजनाएं

बांदा। सदर विधानसभा क्षेत्र के समग्र एवं संतुलित विकास की दिशा में शनिवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने विकास खंड महुआ एवं बड़ोखर खुर्द क्षेत्र में लगभग 4.30 करोड़ रुपये की विभिन्न जनकल्याणकारी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में विकास खंड महुआ के अंतर्गत ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा 1.94 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गेस्ट हाउस का शिलान्यास किया गया। इसके बाद ग्राम पंचायत भरखरी स्थित कबीर आश्रम में पर्यटन विभाग की ओर से लगभग 1.05 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन हॉल, सीसी रोड, भव्य प्रवेश द्वार, हाईमास्ट लाइट, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान भी मजबूत होगी।

इसी क्रम में बुंदेलखंड विकास निधि से स्वीकृत 40 लाख रुपये की लागत वाले सामुदायिक भवन (बारात घर) की भी आधारशिला रखी गई। विधायक ने कहा कि यह भवन ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान ग्राम अरबई में लगभग 29 लाख रुपये की लागत से निर्मित तीन सीसी सड़कों तथा 19 लाख रुपये की लागत से बने बारात घर का उद्घाटन किया गया। वहीं विकास खंड बड़ोखर खुर्द के ग्राम कतरावल में लगभग 25 लाख रुपये की लागत से बनी दो सीसी सड़कों और 13 लाख रुपये की लागत से निर्मित बारात घर का भी लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पर्यटन, सामुदायिक भवन और अन्य आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बांदा सदर विधानसभा के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनहित की विकास योजनाएं लगातार जारी रहेंगी।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रेमस्वरूप द्विवेदी, बड़ोखर ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, जिला पंचायत सदस्य धीरज राजपूत, खंड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, विभिन्न ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0