आजादी की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार
देश इस समय आजादी की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इसमें जन सहभागिता के माध्यम से 75 करोड़ सूर्य नमस्कार..
![आजादी की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार](https://bundelkhandnews.com/uploads/images/2021/12/image_750x_61c1c7ef0e14f.jpg)
देश इस समय आजादी की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इसमें जन सहभागिता के माध्यम से 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का संकल्प किया गया है। जिसमें पतंजलि योगपीठ हरिद्वार, नेशनल योगासन एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन, फिट इंडिया, आयुष मंत्रालय, क्रीड़ा भारती, गीता परिवार, हार्टफुलनेस संस्थाओं के माध्यम से 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का संकल्प 1 जनवरी2022 से पूरे भारत में प्रारंभ हो रहा है।
यह भी पढ़ें - रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में मनीष खंडेलवाल व मंजिल यादव मिस्टर और मिस इंफिनिक्स 2021 बने
इसका नि:शुल्क पंजीकरण व्यक्तिगत रूप से, संस्थान के रूप में और समन्वयक के रूप में 75 suryanamaskar.com पर 1 दिसंबर से शुरू हो चुका है। जिसमें भारत सरकार एवं प्रदेश सरकारें भी अपना सहयोग प्रदान कर रही हैं। 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का अभियान 1जनवरी 2022 से प्रारंभ होकर 7 फरवरी 2022 तक चलेगा। इस अवधि में 21 दिन लगातार सुबह 13 बार सूर्य नमस्कार आसन 8 से 10 मिनट के भीतर करना है।
उसको स्वत:ही अथवा संस्थान के माध्यम से ऑनलाइन अपडेट करना होगा। इसके पश्चात सभी प्रतिभागियों को और संस्थानों को प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन भेजे जाएंगे। नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन के जिला समन्वयक द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सभी शिक्षण संस्थाओं, महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्रशासनिक अधिकारियों से, सभी सामाजिक संगठनों से पूरे देश को स्वस्थ्य रखने हेतु सहयोग की अपील की गई है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर अथवा जिला संयोजक से सम्पर्क किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - फाइलेरिया के इलाज में मंडल की इकलौती नाइट क्लीनिक बनी मील का पत्थर
यह भी पढ़ें - एक बार फिर नेहा कश्यप ने बांदा की बढाई शान
What's Your Reaction?
![like](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/wow.png)