परिणय सूत्र में बंधे 264 जोड़े, जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने पुष्पवर्षा कर सुखमय जीवन की कामना की

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर में रविवार को संपन्न हुआ...

परिणय सूत्र में बंधे 264 जोड़े, जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने पुष्पवर्षा कर सुखमय जीवन की कामना की

जनप्रतिनिधियों समेत अफसरों ने दी बधाई, आज रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर दीपोत्सव मनाने की अपील

चित्रकूट। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर में रविवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर 264 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने पुष्पवर्षा कर सुखमय जीवन की कामना की।

यह भी पढ़े : देश भर से श्रीराम मंदिर निर्माण में मिला है योगदान : चंपत राय

मुख्यमंत्री विवाह कार्यक्रम में सांसद आरके सिंह पटेल, सदस्य विधान परिषद जितेन्द्र सिंह सेंगर, जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे आदि मौजूद रहे। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में कार्यभार ग्रहण किया है तो उन्होंने गरीब कन्याओं की शादी करने का संकल्प लेते हुए यह योजना लागू किया है। संसदीय क्षेत्र में लगभग तीन हजार गरीब पुत्रियों की शादी प्रति वर्ष हो रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया जहां भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। पांच सौ साल से यह प्रतिज्ञा चल रही थी जो आज पूरी हुई। 22 जनवरी को सनातन धर्म के लोगों के बीच में दीपावली का महोत्सव हो रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। योजना के अंतर्गत जनपद में 898 जोड़ों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसमें 184 जोड़ों का विवाह पूर्व में संपन्न कराया गया है। रविवार को 281 जोड़ों में 264 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। जिसमें बौद्ध धर्म के अनुसार 20 जोड़ों का वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न किया गया। उन्होंने कहा कि शासन से प्रति जोड़ा 51 हजार रुपए की धनराशि प्राप्त होती है। जिसमें 10 हजार रुपए की वैवाहिक सामग्री एवं 6 हजार  रुपए वैवाहिक कार्यक्रम व्यवस्था में खर्च किया जाता है।

यह भी पढ़े : रामोत्सव संग बुंदेलखंड गौरव महोत्सव का चढ़ेगा रंग

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक साकेत बिहारी शुक्ला ने किया। उप निबंधक कर्वी राजेश कुमार सिंह ने वैवाहिक रजिस्ट्रेशन किया। हिंदू रीति रिवाज के साथ गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक राम नारायण त्रिपाठी एवं उनके उपाचार्यो ने विवाह संपन्न कराया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, मानिकपुर अरविंद मिश्रा, कर्वी प्रतिनिधि गुलाब सिंह पटेल, नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता, हरिओम करवरिया, सुरेश अनुरागी, साधना सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं सदर एसडीएम सौरभ यादव, सीओ सिटी हर्ष पांडेय, डीडीओ आरके त्रिपाठी, बीडीओ कर्वी आस्था पांडेय, मऊ राम जी मिश्रा, पहाड़ी दिनेश कुमार मिश्रा, रामनगर शैलेंद्र सिंह, मानिकपुर धनंजय सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राजदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0