बाँदा : सूने घर में युवक की नुकीले सामान से गोदकर हत्या

सूने घर में सो रहे युवक की नुकीले सामान से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से...

Jun 23, 2025 - 10:05
Jun 23, 2025 - 10:12
 0  168
बाँदा : सूने घर में युवक की नुकीले सामान से गोदकर हत्या

बांदा। सूने घर में सो रहे युवक की नुकीले सामान से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सुबह परिजनों ने खून से लथपथ शव देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फाॉरेसिक टीम ने मुआयना किया। एसपी का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़े : बाँदा : चित्रकूट धाम मंडल आयुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार के दिये निर्देश

चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव निवासी 25 वर्षीय धर्मेद्र पुत्र कल्लू निषाद शनिवार को घर पर अकेला था। उसकी मां गायत्री देवी पड़ोसी गांव पलटू पुरवा पैरालाइस की दवा लेने चली गई थी। रात को किसी वक्त घर में घुसे अज्ञात लोगों ने नुकीले सामान से सिर,गर्दन, प्राइवेट पार्ट में गोद कर हत्या कर दी। सुबह जब देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो मौके पर पहुंचे पडेासी राजेश निषाद ने देखा तो उसका शव खून से लथपथ चारपाई में पड़ा था। मौत की खबर मिलते ही परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। मौत की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना पर पहुंची फॉरेसिंक टीम ने साक्ष्य जुटाए। मृतक के चाचा शिवलाल ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नही थी। वह आविवाहित था। दो भाईयों में बड़ा था। छोटा भाई महेंद्र निषाद कर्नाटक में रह कर मजदूरी करता है। धर्मेद्र मां के पास रहकर गांव में मजदूरी करता था। पिता की 15 वर्ष पहले मौत हो गई थी। घटना का कारण अज्ञात है।

यह भी पढ़े : बाँदा : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर KCNIT ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स में हुआ सामूहिक योग अभ्यास

सीओ सदर राजबीर सिंह का कहना है मामला हत्या का है सिर पर चोट लगने से उसे हेडइंजरी हुई है। घटना की तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। एसपी पलास बसंल का कहना है कि अवैध सबंधों को लेकर हत्या की गई है। घटना का खुलासा करने के लिए चार टीमें लगाई गई है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0