माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत, जारी किये गए ये हेल्पलाइन नंबर्स

माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है..

माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत, जारी किये गए ये हेल्पलाइन नंबर्स

माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग ने बताया कि इस भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई है और 13 लोग घायल हुए हैं। बचाव कार्य जारी है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह माता वैष्णो देवी नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचे जहां भगदड़ से घायल लोगों का उपचार किया जा रहा है। 

हादसे को लेकर श्राइन बोर्ड ने बयान जारी किया है। इस बयान में कहा गया है कि, रात करीब 2.15 बजे वैष्णो देवी भवन के गेट नंबर तीन के पास भगदड़ मची। श्राइन बोर्ड के अधिकारियों, पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। श्राइन बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि, हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत हुई और 15 श्रद्धालु घायल हो गए हैं।  सरकार ने तीन सदस्यों की टीम को उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं, जिसकी अध्यक्षता प्रिंसिपल सेक्रेटरी होम करेंगे और उनके अलावा एडीजीपी जम्मू जोन और डिविजनल कमिश्नर जम्मू इसके सदस्य होंगे।

यह भी पढ़ें - यूपी में सही समय पर विधानसभा चुनाव होंगे, वृद्ध और दिव्यांगों को मिलेगी यह सुविधा

केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह ने बताया कि वह कटड़ा के लिए रवाना हो चुके हैं। प्रधानमंत्री लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और घायलों को सभी संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दे दिए हैं।वैष्णो देवी में हुए हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, वैष्णो देवी भवन में हुई भगदड़ में लोगों की जान जाने की खबर से बेहद आहत हूं। मैं दिल से मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्रता से ठीक होने की कामना करता हूं।

 मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख के मुआवजे का एलान

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने भी माता वैष्णो देवी पर हुई भगदड़ को लेकर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि संवेदना और प्रार्थना मृतकरों और घायलों के परिवार के साथ है। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से बात की है। उन्हें हालात के बारे में पूरी जानकारी दी है। प्रधानमंत्री ने हर तरह की मदद का आश्वासन दिया है। सभी मृतकों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा और सभी घायलों को दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों के इलाज का खर्च श्राइन बोर्ड वहन करेगा।

डीजीपी ने बताया 12 लोगों की हुई मौत 13 घायल

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि कटरा के माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई है और 13 घायल हैं। घटना लगभग 2:45 बजे हुई, और प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार किसी बात पर कहासुनी के बाद भगदड़ मच गई जिसके परिणामस्वरूप लोगों ने एक-दूसरे को धक्का दिया। 
 
घायलों के सामने आए नाम

नाम                    शहर का नाम
ऋषिकेश(23)             मुंबई
विकास तिवारी(35)      मुंबई
सुमित(29)                 पठानकोट, पंजाब
आयुष(25)                 चन्नी, जम्मू
कपिल(25)                 दिल्ली
नितिन गर्ग(30)            गंगा नगर, राजस्थान
अज्ञात(35)           
किरन(18)                     हरियाणा
आशीष कुमार जायस(25)     प्रयागराज, यूपी
भवर लाल पाटिदा(47)        मंदसौर, एमपी
साहिल कुमार(22)            आरएस पुरा, जम्मू
अज्ञात(25)
अधाया महाजन(16)          चन्नी हिम्मत
प्रशांत हाडा(30)              जयपुर, राजस्थान
सरिता(42)                     दिल्ली
 मृतकों की सूची 
धीरज कुमार (25) नोशेरा राजोरी जम्मू-कश्मीर 
स्वेता सिंह (35) पत्नी विक्रम सिंह गाजियाबाद 
धरमवीर सिंह साला पुर सहारनपुर यूपी 
विनीत कुमार पुत्र वहीरपार सिंह सहारनपुर यूपी 
डा. अर्जुन प्रताप सिंह पत्र सतप्रकाश सिंह गोरखपुर यूपी 
विनय कुमार (24) महेश चंद्र बदरपुर दिल्ली 
सोनू पांडे पुत्र नरेंद्र पांडे बदरपुर दिल्ली 
ममता पत्नी सुरेंद्र बीरी झांझर हरियाणा 
चार लोगों की अभी पहचान नहीं 

यह भी पढ़ें - कांग्रेस को अपने कुकर्मो के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए : मुख्यमंत्री योगी

हेल्पलाइन नंबर

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोगों की मदद के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं-

वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के हेल्पलाइन नंबरः

01991-234804
01991-234053

अन्य हेल्पलाइन नंबरः

PCR Katra 01991232010/ 9419145182
PCR Reasi 0199145076/  9622856295
DC Office Reasi Control room
01991245763/ 9419839557
08:48 AM, 01-JAN-2022

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0