सावधान! होने वाली है इन जिलों में भारी बारिश

समूचे मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन में मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। कई जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।

Jul 15, 2020 - 13:32
Jul 15, 2020 - 13:59
 0  5
सावधान! होने वाली है इन जिलों में भारी बारिश
Heavy Rain in Madhya Pradesh

भोपाल

राजधानी भोपाल में बुधवार सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए है, साथ ही गर्मी और उमस बरकरार है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून ट्रफ के वापस मध्य भारत की तरफ खिसकने की संभावना है। साथ ही इसी समय बंगाल की खाड़ी में भी एक कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं। इससे प्रदेश में बरसात की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है लोकल थंडरस्टॉर्म के कारण बारिश की झड़ी लगी है। जिसके चलते प्रदेश भर में आने वाले 2 से 3 दिनों में तेज बारिश होने के आसार हैं। गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें : तो क्या पुलिस मुठभेड़ में मारा गया प्रभात नाबालिग था?

इन जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घंटों में प्रदेश के भोपाल, रीवा, सागर, जलबपुर, होशंगाबाद, बालागाट, अलीराजपुर, झाबुआ, कटनी, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, देवास, शाजापुर, बड़वानी, सीहोर और रायसेन में कुछ स्थानों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

तापमान की बात करें तो भोपाल में मौसम का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। और हवाओं कि गति 11 किमी प्रति घंटा तथा आद्र्रता 75 प्रतिशत रहेगी। ठीक इसी प्रकार ग्वालियर में आज मौसम का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और हवाओं कि गति 11 किमी प्रति घंटा तथा आद्र्रता 43 प्रतिशत रहेगा।

यह भी पढ़ें : बाँदा का मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट, यहां फूटा कोरोना बम

(हिन्दुस्थान समाचार)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0