बांदा में सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने क्यों बरसाई लाठियां ?

सरकार की नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर अशोक लाट के पास सड़क किनारे प्रदर्शन किया तभी प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया।

Sep 21, 2020 - 15:19
Sep 21, 2020 - 15:30
 0  1
बांदा में सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने क्यों बरसाई लाठियां ?

सरकार की नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर अशोक लाट के पास सड़क किनारे प्रदर्शन किया।तभी प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया और सपा के कई पदाधिकारियों सहित आधा  आधा सैकड़ा सपाइयों को हिरासत में ले लिया। इस घटना से घंटों अफरा-तफरी का माहौल रहा।

यह भी पढ़िए : एक कोरोना संक्रमित मरीज पर कितना होता है खर्च ?

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय करण यादव के नेतृत्व में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, इनमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में कटोरा लेकर भीख मांग रहे थे। इन कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार ने  नौकरी छीन कर युवाओं को बेरोजगार बना दिया। जिससे वह कटोरा कटोरा लेकर भीख मांगने को मजबूर है।इसी तरह यह कार्यकर्ता रोजगार छीनने के लिए प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को दोषी बता रहे थे वह दोनों नेताओं के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

इस संबंध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में इस समय अराजकता की स्थिति है कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। कई हजार मौतें हो चुकी हैं, अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था नहीं है।दो मंत्री भी अपनी जान गवां बैठे हैं जबकि कई अन्य मंत्री संक्रमित पाए गए हैं।वेन्टीलेटर और पीपीई किट का अभाव है, जहां वेंटीलेटर है वहां स्टाफ नहीं है।

स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हो गई हैं। प्रदेश में वही अस्पताल है जो समाजवादी सरकार के समय बने थे।कैंसर अस्पताल भी तभी बना आज तक उसका सुचारू रूप से संचालन नहीं हुआ। किसान बदहाली का शिकार है ,सरकार अभी तक गन्ना किसानों का बकाया अदा नहीं कर सकी। खाद, बीज, कीटनाशक का संकट है किसान को सफल लागत का मूल्य भी नहीं मिल रहा  है।उनकी आय दुगनी करने का झूठा वादा किया है। इधर युवाओं की नौकरी छीन ली है ,जिससे युवाओं में हताशा और निराशा है।

यह भी पढ़िए : क्या कृषि बिल से अन्नदाता किसान  बंधनों से मुक्त हो गया है ?

ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान वहां पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करवा दिया, पुलिस ने सपाइयों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा ।पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष शमीम बांदवी भी ने बताया कि स्वयं सिटी मजिस्ट्रेट ने अपने हाथों से हम पर लाठियां बरसाई जिससे कई पार्टी कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं।

बाद में पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय करण यादव ने भी पुलिस पर बर्बर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया और कहा कि हम लोग शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन जानबूझकर कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया है। पुलिस ने जिन पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है उनमें नगर पालिका के अध्यक्ष मोहन साहू, जिला अध्यक्ष विजय करण यादव प्रदीप जड़िया, राजेंद्र यादव सहित आधा सैकड़ा कार्यकर्ता शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0