यूपी सरकार ने पेश किये अब तक के आंकड़े

यूपी सरकार ने पेश किये अब तक के आंकड़े

यूपी की योगी सरकार कोरोना काल में लगातार जनता के साथ संवाद स्थापित करती रही है। इस दौरान लगभग प्रतिदिन यूपी की ओर से प्रेस काॅन्फ्रेंस कर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी और स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने प्रदेश वासियों को कोरोना के कारण लोगों को हो रही परेशानियों में सरकार के प्रयासों को प्रदेशवासियों के सामने रखा। समय समय पर प्रदेश की योगी सरकार ने जनता के बीच संवाद स्थापित कर आमजन को वस्तुस्थिति से अवगत भी कराया है। अब जब लाॅकडाउन का चैथा फेस समाप्त होने को है, तब आज फिर से यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कुछ आंकड़े जारी किये हैं।

स्वास्थ्य सम्बन्धी आंकड़े

  • अब तक प्रदेश के 75 जिलों से 7,284 कोरोना पाॅजिटिव के मामले सामने आए हैं।
  • प्रदेश के 75 जनपदों में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 2,842 है। कुल 213 मामले नये हैं।
  • अब तक 4,244 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जबकि 198 लोगों की मृत्यु हुई है।
  • पूरे प्रदेश में 78,408 आइसोलेशन एवं 26,419 क्वारेंटाइन बेड हैं। वेंटिलेटर बेड की संख्या 1466 हैं।
  • पूरे प्रदेश में आइसोलेशन वार्ड में 2,916 मरीजों को रखा गया है।
  • पूरे प्रदेश में 8,507 लोगों को फैसिलिटी क्वारेंटाइन में रखा गया है।
  • प्रदेश में टेस्टिंग लैब की संख्या 30 है।
  • कोरोना टेस्टिंग हेतु अब तक 2,53,989 लोगों के सैम्पल टेस्ट किये गये, जिसमें से 2,46,705 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

तब्लीगी जमात से सम्बन्धित सूचना

  • निजामुद्दीन मरकज में सम्मिलित होने वाले उत्तर प्रदेश के 2,931 लोग हैं।
  • जिसमें 2,688 व्यक्तियों को क्वारेंटाइन किया गया है।
  • 243 व्यक्ति ऐसे हैं जो अन्य जनपदों व राज्यों में गये हैं।
  • 325 विदेशी तब्लीगी व्यक्ति, जो प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आये और मौजूद हैं, उनका चिकित्सकीय परीक्षण करके उन्हें क्वारेंटाइन किया गया है।
  • तब्लीगी जमात के विदेशी सदस्यों के खिलाफ 45 एफआईआर दर्ज की गई हैं तथा 259 पासपोर्ट जब्त किये गये हैं।
  • 66 व्यक्ति नेपाली नागरिक हैं।

गृह विभाग के आंकड़े

  • धारा 188 के तहत 59,819 एफआईआर दर्ज करते हुये 1,86,037 लोगों को नामजद किया गया है।
  • प्रदेश में अब तक 50,56,947 वाहनों की सघन चेकिंग में 47,643 वाहन सीज किये गये।
  • चेकिंग अभियान के दौरान 23,01,04,661 रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया।
  • आवश्यक सेवाओं हेतु कुल 2,72,537 वाहनों के परमिट जारी किये गये हैं।
  • कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 857 लोगों के खिलाफ 659 एफआईआर दर्ज करते हुए 307 लोगों को गिरप्तार किया गया है।
  • फेक न्यूज के तहत अब तक 1251 मामलों को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की गई है।
  • 29 मई को कुल 15 मामले, जिनमें ट्विटर के 04, फेसबुक के 11 मामले, को संज्ञान में लिया गया है तथा साइबर सेल को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है।
  • 29 मई तक ट्विटर के 79, फेसबुक के 72, टिकटाॅक के 47 तथा व्हाट्सएप के 01 एकाउण्ट यानि कुल 199 एकाउण्ट्स को ब्लाॅक किया जा चुका है।
  • अभी तक कुल 40 एफआईआर पंजीकृत कराई गई है। विभिन्न जनपदों में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े : यूपी रोडवेज ने जारी की 1 जून से बस संचालन की गाइडलाइन

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
1
angry
0
sad
2
wow
0