बाँदा की दो सगी शिक्षिका बहनों को अंतरराष्ट्रीय 'विद्या वाचस्पति' मानद उपाधि से सम्मान

राजधानी लखनऊ के कपूरथला स्थित एक होटल सभागार में अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती साहित्य समिति द्वारा आयोजित भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन...

Jul 13, 2026 - 18:08
Jul 13, 2026 - 18:09
 0  36
बाँदा की दो सगी शिक्षिका बहनों को अंतरराष्ट्रीय 'विद्या वाचस्पति' मानद उपाधि से सम्मान

लखनऊ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में दीप्ति राजपूत और तृप्ति राजपूत को मिला सम्मान, शिक्षा जगत में बढ़ाया जिले का गौरव

बाँदा/लखनऊ। राजधानी लखनऊ के कपूरथला स्थित एक होटल सभागार में अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती साहित्य समिति द्वारा आयोजित भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन में बाँदा जनपद की दो सगी शिक्षिका बहनों दीप्ति राजपूत एवं तृप्ति राजपूत को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मानद उपाधि "विद्या वाचस्पति" से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से पूरे जनपद में हर्ष का माहौल है।

दीप्ति राजपूत वर्तमान में नरैनी ब्लॉक स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वार्डन के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने छात्राओं की शिक्षा, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। वहीं उनकी छोटी बहन तृप्ति राजपूत के.सी.एन.आई.टी. इंजीनियरिंग कॉलेज, बाँदा के बी.एड. विभाग में वरिष्ठ अध्यापिका के रूप में शिक्षक-प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रही हैं।

दोनों बहनों को एक साथ यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलने से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे बाँदा जनपद का गौरव बढ़ा है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की व्यापक सराहना की जा रही है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद दोनों शिक्षिकाओं ने अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती साहित्य समिति एवं आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा, समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में और अधिक समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।

समारोह में उनके माता-पिता सुभाष चंद्र राजपूत एवं तुलसा राजपूत, निवासी बाकरगंज, बाँदा, भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपनी बेटियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया।

इस अवसर पर संजीव जी (सब इंस्पेक्टर, CISF), डॉ. मोहिनी गुप्ता, सविता देवी, डॉ. नवीन चतुर्वेदी, गुरविंदर सिंह, डॉ. रामचंद्र स्वामी, प्रिया ठाकुर एवं डॉ. आरती दूबे (शुक्ला) सहित कई अन्य शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों को भी "विद्या वाचस्पति" मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती साहित्य समिति की संस्थापक एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरती के सानिध्य में आयोजित यह भव्य सम्मान समारोह देश-विदेश से आए साहित्यकारों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0