वैश्य समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन का पत्रक विमोचन, 24 मई को 101 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य

अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद बांदा की ओर से महेश्वरी देवी रोड स्थित सामूहिक विवाह कार्यालय में वैश्य समाज के संरक्षक मंडल के सदस्यों द्वारा...

Apr 16, 2026 - 13:45
Apr 16, 2026 - 13:46
 0  15
वैश्य समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन का पत्रक विमोचन, 24 मई को 101 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य

महेश्वरी देवी रोड स्थित कार्यालय में शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, समाज के लोगों से भागीदारी की अपील

बांदा। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद बांदा की ओर से महेश्वरी देवी रोड स्थित सामूहिक विवाह कार्यालय में वैश्य समाज के संरक्षक मंडल के सदस्यों द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन के पत्रक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों से सामूहिक विवाह में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई।

संरक्षक मंडल के सदस्यों ने कहा कि वैश्य समाज के लोग अपने बेटे-बेटियों के विवाह सामूहिक विवाह सम्मेलन के माध्यम से कराएं। इससे सामाजिक एकता मजबूत होगी, साथ ही समय और धन की बचत भी होगी। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह से परिवारों को अनावश्यक खर्च और अन्य परेशानियों से भी राहत मिलती है।

बताया गया कि महेश्वरी देवी रोड स्थित सामूहिक विवाह कार्यालय में विवाह योग्य युवक-युवतियों का पंजीकरण शुरू हो गया है। आगामी 24 मई को आर्य कन्या इंटर कॉलेज से सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें 101 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से लोग अपने बेटे-बेटियों के साथ शामिल होकर विवाह संपन्न कर सकेंगे।

इस अवसर पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता, महामंत्री डॉ. मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष अनुराग गोयल ‘मनु’, संरक्षक मंडल के सदस्य शामले प्रसाद गुप्त, जीएल गुप्त (प्राचार्य), भैरव प्रसाद अग्रवाल, बिंदु कुमार गुप्त, हरि नारायण साहू, संत कुमार गुप्त, भगवती प्रसाद गुप्त, राज बहादुर गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता (सांसद प्रतिनिधि), बाबूलाल गुप्ता, राम भरोसे आजाद, नरेंद्र कुमार गुप्ता, भगवान दास गुप्ता तथा मीडिया प्रभारी अंशु गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0