ददरी व रिठारी गांव में आग से हड़कंप, दमकल ने पाया काबू
विकास खंड क्षेत्र के ददरी और रिठारी गांव में खेतों के पास आग लगने से अफरा-तफरी मच गई...
खेतों की झाड़ियों व पराली में लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना
कुरारा (हमीरपुर)। विकास खंड क्षेत्र के ददरी और रिठारी गांव में खेतों के पास आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
बताया गया कि ददरी गांव में दोपहर के समय जगन्नाथ और रामप्रसाद के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल के समीप कंटीली झाड़ियों में अचानक आग लग गई। आग फैलते देख ग्रामीणों ने तत्काल मिलकर बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
वहीं रिठारी गांव में भी पराली में आग लग गई, जिससे गेहूं की पराली जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों ने समय रहते आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे आग आसपास के खेतों तक नहीं फैल सकी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से खेतों के पास सूखी पराली और झाड़ियों को हटाने तथा आग से बचाव के लिए जागरूकता बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
रिपोर्ट : अखिलेश सिंह गौर, (कुरारा), हमीरपुर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
