उत्कृष्ट कविता पाठ के लिए शहनाज बानो सम्मानित
परिवहन विभाग के तत्वावधान में भारत स्काउट और गाइड, एनसीसी के सहयोग से आयोजित सड़क सुरक्षा संवाद के तहत दो दिवसीय कार्यशाला...
चित्रकूट। परिवहन विभाग के तत्वावधान में भारत स्काउट और गाइड, एनसीसी के सहयोग से आयोजित सड़क सुरक्षा संवाद के तहत दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जुपिटर हॉल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में किया गया। इस प्रशिक्षण में भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था से शहनाज बानो जिला संगठन आयुक्त गाइड, ललित यादव जिला संगठन आयुक्त स्काउट, राम दयाल रोवर लीडर, प्रेरणा यादव सीनियर रेंजर ने प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर परिवहन विभाग द्वारा उत्कृष्ट कविता पाठ करने के लिए शहनाज बानो को मंच पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, जिला सचिव सुरेश प्रसाद, एआरपी विराग शुक्ला, शिक्षक शिवभूषण, अभिषेक पाण्डेय, अमित सोनी सहित जनपद के अन्य शिक्षक, शिक्षकाओं ने बधाई प्रेषित की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
