निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति में सक्रिय भूमिका निभाए संदर्भदाता : प्राचार्य

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर में समग्र शिक्षा एवं निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफएलएन तथा एनसीईआरटी की नवीन पाठ्यपुस्तकों पर...

Jul 30, 2026 - 10:47
Jul 30, 2026 - 10:48
 0  11
निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति में सक्रिय भूमिका निभाए संदर्भदाता : प्राचार्य

एफएलएन एवं एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों पर आधाति पाँच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाता प्रशिक्षण सम्पन्न

चित्रकूट। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर में समग्र शिक्षा एवं निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफएलएन तथा एनसीईआरटी की नवीन पाठ्यपुस्तकों पर आधारित पाँच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाता प्रशिक्षण का समापन हुआ। यह प्रशिक्षण 24, 25, 27, 28 एवं 29 जुलाई को आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण राज्य स्तर पर प्रशिक्षित संदर्भदाताओं के माध्यम से ब्लॉक स्तर तक नई एनसीईआरटी पुस्तकों एवं एफएलएन आधारित शिक्षण पद्धतियों को प्रभावी रूप से पहुँचाने की राज्यव्यापी पहल का हिस्सा है। 

प्रशिक्षण के समापन अवसर पर डायट प्राचार्य नीलम यादव ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण का वास्तविक उद्देश्य विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण, गतिविधि आधारित एवं बाल केंद्रित शिक्षण को सशक्त बनाना है। उन्होंने सभी संदर्भदाताओं से अपेक्षा की कि वे अपने-अपने विकास खंडों में प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदुओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति में सक्रिय भूमिका निभाएँ। प्रशिक्षण प्रभारी एवं प्रवक्ता अखिलेश कुमार पाण्डेय तथा प्रशिक्षण के नोडल प्रवक्ता राजेश उपाध्याय ने प्रशिक्षण के दौरान एफएलएन के लक्ष्य, एनसीईआरटी की नवीन पाठ्य पुस्तकों का प्रभावी उपयोग, गतिविधि आधारित शिक्षण, कैचअप टीचिंग, पठन संस्कृति का विकास, उपचारात्मक शिक्षण, सतत मूल्यांकन तथा प्रभावी कक्षा शिक्षण के विभिन्न आयामों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।

प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने समूह कार्य, प्रस्तुतीकरण, शिक्षण अधिगम सामग्री निर्माण, पाठ योजना एवं अनुभव साझा करते हुए सक्रिय सहभागिता निभाई। समापन सत्र में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसे विद्यालयी शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। इस प्रशिक्षण में गीत श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र, संतोष गुप्ता, अभिषेक सिंह द्वारा रोचक एवं प्रभावशाली ढंग से संदर्भदाता की भूमिका का निर्वहन किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0