लगातार बारिश से उफनाई मंदाकिनी व बरदहा नदी
लगातार रात्रि से हो रही झमाझम बारिश के चलते मंदाकिनी नदी व नालों में उफान आ गया। रामघाट में प्रशासनिक अधिकारियों ने लाउडहेलर से अलर्ट करते रहे...
मऊ गुरदरी गांव ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें
चित्रकूट। लगातार रात्रि से हो रही झमाझम बारिश के चलते मंदाकिनी नदी व नालों में उफान आ गया। रामघाट में प्रशासनिक अधिकारियों ने लाउडहेलर से अलर्ट करते रहे कि जल स्तर बढ़ रहा है, लोग अपनी दुकाने खाली कर दें। देखते-देखते रामघाट की दुकानों में पानी भरने लगा। रामघाट तक आवागमन बंद कर दिया गया। इसी प्रकार मानिकपुर क्षेत्र की बरदहा नदी भी उफान पर है।
झमाझम बारिश के चलते बरदहा नदी उफान पर है। नदी का जल स्तर बढने से मऊ गुरदरी गांव टापू में तब्दील हो गया है। गांव से मानिकपुर और मध्य प्रदेश के डभौरा जाने वाले दोनों प्रमुख रास्तों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित है। इसके बावजूद ग्रामीणों का आरोप है कि पांच दिन से कोई स्वास्थ्य सुविधा अथवा राहत उपलब्ध नहीं कराई गई है। ग्राम प्रधान रामनाथ ने बताया कि दोनों रास्ते प्रभावित होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रधान के अनुसार गांव में कई लोग बीमार हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
