परंपरागत तरीके से मनाया गया करवा चौथ का पर्व

पति की दीर्घायु के लिए परंपरागत तरीके से शुक्रवार को करवा चौथ का पर्व मनाया गया। महिलाओं ने देर शाम को चांद दिखते ही अर्घ्य दिया...

Oct 11, 2025 - 10:06
Oct 11, 2025 - 10:07
 0  5
परंपरागत तरीके से मनाया गया करवा चौथ का पर्व

महिलाओ ने चांद को निहार तोड़ा करवा चौथ व्रत

चित्रकूट। पति की दीर्घायु के लिए परंपरागत तरीके से शुक्रवार को करवा चौथ का पर्व मनाया गया। महिलाओं ने देर शाम को चांद दिखते ही अर्घ्य दिया। करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। पति पत्नी के साथ सेल्फी भी खूब ली गई।

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को पडने वाले पर्व करवा चौथ को सुहागिन दिनभर व्रत रखकर देर शाम को चंद्रोदय होते ही पूजा पाठ कर जल से चांद को अर्घ्य दिया। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। महिलाएं चलनी के माध्यम से अपने पति को देखा। इसके बाद मोबाइल से सेल्फी भी लिया। भागवताचार्य पं अमित कृष्ण शास्त्री महाराज ने बताया कि इस बार सिद्ध योग होने से करवा चौथ बेहद खास रहा। बताया कि करवा चौथ दांपत्य जीवन मेें एक दूसरे के प्रति प्रेम व समर्पण का उत्सव है। यह पति पत्नी के बीच समानता व सामंजस्य का अनुष्ठान है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0