विश्व का अनूठा विश्वविद्यालय है जेआरएचआरयू : आचार्य रामचंद्र दास

जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय का 26वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में अधिष्ठाता डॉ महेंद्र कुमार उपाध्याय...

Jul 27, 2026 - 13:05
Jul 27, 2026 - 13:06
 0  13
विश्व का अनूठा विश्वविद्यालय है जेआरएचआरयू : आचार्य रामचंद्र दास

26वें स्थापना दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

चित्रकूट। जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय का 26वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में अधिष्ठाता डॉ महेंद्र कुमार उपाध्याय, डॉ विनोद कुमार मिश्र तथा विश्वेश दुबे ने अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात कार्यक्रम का विवरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से तैयार की गई विश्वविद्यालय की डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन कंप्यूटर विभाग के सहायक आचार्य डॉ आनंद कुमार के द्वारा सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। 

स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में तुलसी पीठ के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जगदगुरु की संकल्पना पर आधारित यह विवि विश्व का अनूठा विश्वविद्यालय है। जिसमें प्रतिपल जगद्गुरु का आशीर्वाद निहित रहता है। उन्होंने विद्यार्थियों तथा शिक्षकों का आह्वान किया कि वह अध्ययन कार्य के प्रति समर्पित रहे और जगदगुरु के सपनों को साकार करें। आचार्य रामचंद्र दास ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के आशीर्वाद से यह विवि नए कीर्तिमान को स्थापित करेगा। कुलपति प्रो शिशिर कुमार पांडेय ने कहा कि शैक्षणिक एवं शोध कार्यों के माध्यम से जगदगुरु के सपनों को साकार किया जाएगा। संगीत विभाग की अध्यक्ष डॉ ज्योति विश्वकर्मा एवं इतिहास विभाग की सहायक आचार्य डॉ प्रतिमा कुमारी शुक्ला के द्वारा सोहर एवं बधाई गीत प्रस्तुत किए गए। तत्पश्चात प्रबंधन विभाग की छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर दूरदर्शन की कलाकार अनुपमा त्रिपाठी ने कत्थक नृत्य भी प्रस्तुति दी। उनको प्रशस्ति पत्र प्रदान कर कुलपति ने अभिनंदन किया। जुलाई माह में आयोजित की गई कत्थक कार्यशाला के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी इस अवसर पर वितरित किए गए। इस मौके पर संत कबीर अकादमी संस्कृत विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से निर्गुण कबीर गायन कार्यशाला का शुभारंभ भी किया गया। कुलसचिव मधुरेन्द्र कुमार पर्वत, वित्त अधिकारी रमेश सिंह, अधिष्ठाता डॉ निहार रंजन मिश्र, डॉ अमित अग्निहोत्री, डॉ गुलाबधर, डॉ रजनीश कुमार सिंह, सुधीर कुमार सहायक अभियंता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संगीत विभाग के डॉ गोपाल कुमार मिश्र ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0