भारी वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त, खतरे के निशान के पार हुई मंदाकिनी
भारी बारिश से धर्मनगरी की मंदाकिनी नदी का जल स्तर गुरुवार को तीसरी बार बढ़ गया। नदी खतरे के निशान को पार...
 
                                तटीय इलाको के निवासियों को प्रशासन ने किया अलर्ट
चित्रकूट। भारी बारिश से धर्मनगरी की मंदाकिनी नदी का जल स्तर गुरुवार को तीसरी बार बढ़ गया। नदी खतरे के निशान को पार कर दिया। रामघाट सहित आसपास की बस्ती में पानी भर गया। मठ मंदिरों के परिसर सहित दुकानों में भी पानी भर गया है। नदी की बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्थानीय निवासियों को एलर्ट किया है। वही मानिकपुर के बदहा नदी में बाढ़ आ गई है। जिले बुधवार की रात से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते मंदाकिनी नदी में सुबह आठ बजे से पानी बढ़ने लगा। धीरे -धरे कर रामघाट की सीढ़ियों के ऊपर पहुंचते हुए खतरे के निशान को पार कर गया। रामघाट स्थित निर्मोही अखाड़ा सहित आसपास के मंठ मंदिरों सहित दुकानों के परिसरों में पानी घुस गया।
 
                        
What's Your Reaction?
 Like
        0
        Like
        0
     Dislike
        0
        Dislike
        0
     Love
        0
        Love
        0
     Funny
        0
        Funny
        0
     Angry
        0
        Angry
        0
     Sad
        0
        Sad
        0
     Wow
        0
        Wow
        0
     
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


 
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            