विद्यालय में रोपे गए हरिशंकरी पौधे
पूर्व माध्यमिक विद्यालय छिपिहा में खंड शिक्षा अधिकारी मऊ कृष्णदत्त पांडेय एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष...
चित्रकूट। पूर्व माध्यमिक विद्यालय छिपिहा में खंड शिक्षा अधिकारी मऊ कृष्णदत्त पांडेय एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार गर्ग, एआरपी अखिलेश मिश्रा, प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रभास पांडेय तथा संकुल शिक्षक अजय कुमार भारती समेत विद्यालय के बच्चों की उपस्थिति में विद्यालय परिसर में हरिशंकरी पौधों के रोपण के अंतर्गत पीपल, बरगद एवं पाकड़ के पौधे का रोपण किया गया। बीईओ ने ग्रामीणों से वृक्षारोपण के महत्व को बताते हुए ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने को उत्साहित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
