डीएम ने किया सम्मानित, हर संभव मदद का दिया भरोसा

जनपद में मिशन शक्ति-5 के दूसरे चरण के तहत जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन की टीम से डीएमसी प्रिया माथुर...

Apr 2, 2026 - 09:57
Apr 2, 2026 - 09:57
 0  13
डीएम ने किया सम्मानित, हर संभव मदद का दिया भरोसा

पैर की हड्डी टूटी, नहीं टूटा धावक सोनाली का मनोबल

चित्रकूट। जनपद में मिशन शक्ति-5 के दूसरे चरण के तहत जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन की टीम से डीएमसी प्रिया माथुर और जेंडर स्पेशलिस्ट मीनू सिंह द्वारा युवती के घर जाकर काउंसलिंग की गई। 

जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता के सहयोग से मिशन शक्ति की थीम अनंता के तहत समाज में बदलाव के लिए प्रयास प्रेरक कहानी के रूप में सोनाली जिसने अपनी पढ़ाई कक्षा 10 के समय से ही दौड़ खेल में रुचि रखती थी तब से लेकर आज तक राज्य स्तर ओर दो बार राष्ट्रीय स्तर में दौड़ में अपना परचम स्थापित कर चुकी है, लेकिन बालिका का अचानक एक्सीडेंट होने से उसके पैर में तीन जगह से फैक्चर होने के कारण उसको अपना दौड़ प्रतियोगिता बीच में रोकने पड़ी, परन्तु उसका मनोबल नहीं टूटा। इलाज आदि के बाद लगभग एक वर्ष बाद पुनः दौड़ में प्रतिभाग करने लगी। वर्तमान में यूपी पुलिस की तैयारी भी कर रही है। जिसमें लिखित परीक्षा में वह सफल रही किंतु दौड़ में दिक्कत होने के कारण उसको वापस कर दिया गया। तत्पश्चात वह फिर से अपनी लगन से अपना इलाज और शारीरिक व्यायाम आदि से अपना पैर ठीक किया। वर्तमान में जनपद के उत्तर प्रदेश परिवहन बस में परिचालक के रूप में कार्यरत भी है। साथ ही पुलिस में आने का उसका सपना बरकरार है। जिसकी तैयारी वह लगातार कर रही है। ऐसी लड़की को अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरक समान अनंता कार्यक्रम के तहत जनपद के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा स्मार्ट वॉच और एक जिला एक उत्पाद देकर सम्मानित किया गया। साथ ही संयुक्त जिला चिकित्सालय में विशेष रूप से इलाज के लिए भी सहयोग का आश्वासन दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0