तहसील मऊ का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
डीएम पुलकित गर्ग ने तहसील मऊ का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायालयों...
लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने तहसील मऊ का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायालयों की कार्य प्रणाली, लंबित फाइलों की स्थिति, साफ सफाई और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गहन समीक्षा की।
डीएम ने नायब तहसीलदार और एसडीएम कोर्ट का निरीक्षण करते हुए तीन सबसे पुरानी फाइलों का अवलोकन किया और निर्देश दिया कि धारा 24 से संबंधित वादों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुरानी फाइलों पर अनावश्यक तारीखें न लगाई जाएं, उसका निस्तारण जल्द से जल्द कराएं। कोर्ट की पत्रावलियों पर स्पष्ट रूप से अंकित किया जाए कि सुनवाई टलने का कारण अधिवक्ता हैं या वादकारी। उन्होंने उच्च न्यायालय के आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि तहसील में हड़ताल के दौरान भी सुनवाई प्रक्रिया बाधित नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने जनपद की सभी तहसीलों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक सप्ताह में कितना कोर्ट किए गए उसकी रिपोर्ट भी प्रेषित करें। कहा कि कोई भी गैरविवादित मामला लंबित नहीं रहना चाहिए। जो पक्षकार परिवाद दाखिल नहीं करते उनके वादों को नियमानुसार खारिज करने की कार्यवाही की जाए। परिसर में स्थित सार्वजनिक शौचालय की जर्जर स्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने इसे नगर पंचायत मद से तत्काल जीर्णोद्धार कराने के निर्देश दिए। पूर्व में बने नायब तहसीलदार आवास को भी रेनोवेट कराकर दुरुस्त करने को कहा गया। तहसील परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा एक कैंटीन संचालित कराने का निर्देश दिए। डीएम ने मऊ चौराहे से महिला पुल तक हो रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्ग से तत्काल अतिक्रमण हटाकर कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए। ताकि आमजन को आवागमन में सुविधा हो। इस अवसर पर एसडीएम मऊ आरआर. रमन सहित तहसील के अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
