पितृविसर्जनी अमावस्या पर उमड़े श्रद्धालुओं ने मां मंदाकिनी में लगाई डुबकी

पितृ विसर्जनी अमावस्या में मां मंदाकिनी नदी में श्रद्धालुओं ने घ्ुबकी लगाकर रामघाट में अपने पुरखों को जल तर्पण कर पिंडदान किया...

Sep 22, 2025 - 10:07
Sep 22, 2025 - 10:08
 0  3
पितृविसर्जनी अमावस्या पर उमड़े श्रद्धालुओं ने मां मंदाकिनी में लगाई डुबकी

पितरो को जल तर्पण पर लगाई कामदगिरि परिक्रमा

चित्रकूट। पितृ विसर्जनी अमावस्या में मां मंदाकिनी नदी में श्रद्धालुओं ने घ्ुबकी लगाकर रामघाट में अपने पुरखों को जल तर्पण कर पिंडदान किया। इसके बाद भगवान कामदनाथ के दर्शन कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। धर्मनगरी क्षेत्र के विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन किया। मेला की व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती सहित पुलिस के जवान मुस्तैद रहे।

मान्यता के अनुसार चित्रकूट में भगवान श्रीराम ने वनवास काल में मंदाकिनी नदी में पिता राजा दशरथ का पिंडदान किया था। जिससे पितृ विसर्जनी अमावस्या में जल तर्पण व पिंडदान करने के लिए बड़ी संख्या मेें श्रद्धालु पहुंचकर अपने पुरखों को जल तर्पण कर पिंडदान किया। पंडितों को दान भी किया। इसके बाद भगवान कामदनाथ के दर्शन कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। धर्मनगरी के जानकीकुंड, सती अनुसुइया, गुप्त गोदवारी सहित अन्य स्थानों के दर्शन किए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0