लखनऊ के युवक को हनी ट्रैप का शिकार बनाने में जेल गई महिला को 24 घंटे में मिली बेल
अपने प्रेम जाल में फंसा कर युवकों को हनी ट्रैप का शिकार बनाने वाली बहुचर्चित महिला राहिला बेगम को कोर्ट ने 24 घंटे के अंदर...

अपने प्रेम जाल में फंसा कर युवकों को हनी ट्रैप का शिकार बनाने वाली बहुचर्चित महिला राहिला बेगम को कोर्ट ने 24 घंटे के अंदर जमानत दे दी है। इस महिला के खिलाफ लखनऊ के एक युवक ने आरोप लगाया था कि इसने प्रेम जाल में फंसा कर 40 लाख रुपए ऐंठ लिए हैं। इसी मामले में पुलिस ने महिला को जेल भेजा था। शहर कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला जरैली कोठी की रहने वाली राहिला बेगम पुत्री जहांगीर के खिलाफ 7 दिसंबर 2022 को लखनऊ के किशोरगंज सहादतगंज निवासी मोहम्मद इरशाद ने प्रेम जाल में फंसा कर 8 साल में 40 लाख रुपए बैंक में ट्रांसफर करने के आरोप लगाया था।
यह भी पढ़ें - बांदा : क्रूर मां ने अपने ही जिगर के टुकड़े, 3 साल के बेटे की गर्दन कुल्हाड़ी से काटी
इरशाद के इस आरोप के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करके महिला को संकट मोचन मंदिर के पास से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया था और उसी दिन पुलिस द्वारा उसे जेल भेज दिया गया था। अगले दिन शुक्रवार को उसे सीजीएम न्यायालय में पेश किया गया। यहां अधिवक्ताओं की बहस सुनने के बाद सीजेएम कोर्ट ने उसकी सशर्त जमानत मंजूर कर ली है। अदालत ने कहा है कि आरोपी महिला 20 हजार के स्वबंध पत्र व इतनी धनराशि की दो प्रतिभू दाखिल करने के साथ मुकदमे की सुनवाई के दौरान पूरा सहयोग करेगी। साथ ही अदालत में निर्धारित तिथि पर अधिवक्ता के साथ उपस्थित रहेगी।
यह भी पढ़ें - हुस्न के जाल में फंसे इरशाद को, इस कातिल हसीना ने दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दी थी
बताते चलें कि इसी महिला द्वारा 7 माह पहले शहर के एक प्रतिष्ठित सराफा व्यवसाई को प्रेम जाल में फंसा कर लाखों रुपए ऐंठ लिए थे। इसके बाद भी उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। जिससे उसने परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद महिला ने पुनः एक और अपराध को अंजाम दिया, जिससे पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
यह भी पढ़ें - चौधरी चरण सिंह ने कृषि एवं कृषको के महत्व के लिये आम जनमानस को जागरूक किया
What's Your Reaction?






