हुस्न के जाल में फंसे इरशाद को, इस कातिल हसीना ने दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दी थी

हुस्न के जाल में फंसा रईसजादों को कंगाल करने वाली कातिल हसीना रोहिला बेगम ने इस बार प्रदेश की राजधानी लखनऊ के...

Dec 23, 2022 - 06:41
Dec 23, 2022 - 06:47
 0  1
हुस्न के जाल में फंसे इरशाद को, इस कातिल हसीना ने दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दी थी

बांदा

हुस्न के जाल में फंसा रईसजादों को कंगाल करने वाली कातिल हसीना रोहिला बेगम ने इस बार प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक रईसजादा को अपने प्रेम जाल में फंसाया और लगभग 40 लाख रुपए अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिया। बाद में जब उसने विरोध करना शुरू किया तो राहिला ने उसे दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दे डाली। 

यह भी पढ़ें - ज्योतिर्लिंग दर्शन के दौरान जाली में कैद नंदी को देख उमा भारती भड़की, तोड दी जाली

लखनऊ का रईसजादा किशोरगंज सहादतगंज निवासी मोहम्मद इरशाद राहिला के चंगुल में 8 साल पहले उस समय फंस गया। जब वह किसी परिचित को फोन कर रहा था। एक गलत नंबर होने से कॉल राहिला के फोन पर चला गया। बस तभी से राहिला ने अपने हुस्न का ऐसा जादू चलाया कि मोहम्मद इरशाद फंसते चले गए। लखनऊ के किशोरगंज शहादतगंज निवासी व्यवसायी के बेटे मोहम्मद इरशाद ने सात दिसंबर को कोतवाली नगर में राहिला निवासी पुलिस लाइन जरैली कोठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि इसके बाद राहिला लगातार उससे बातें करती रही।

यह भी पढ़ें - माफिया मुख्तार अंसारी की 5 दिन और बढ़ी कस्टडी रिमांड

उसने प्रेमजाल में फंसाकर उसे बांदा बुला लिया। मुलाकात में पता चला कि उसका एक बेटा व बेटी है। उसकी शादी पुलिसकर्मी अमीरुद्दीन से हुई थी। इरशाद ने बताया कि वह राहिला को चाहने लगा था। उसका पूरा खर्च भी आठ साल तक उठाया। राहिला के बैंक खातों में तकरीबन 40 लाख रुपये तक जमा किए।
जरैली कोठी में मकान बनाने के लिए भी पैसे दिए। वर्ष 2018 में उसका राहिला से झगड़ा हो गया। उसे यह भी पता चला कि उसके अलावा और भी कई लोग इसके प्रेमजाल में फंसे हैं। उसने राहिला से इस बारे में बात की तो उसने दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दे डाली। इरशाद की तहरीर पर पुलिस ने राहिला, उसके दो भाई शाहिद और जाफर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। 

यह भी पढ़ें - शासन के निर्देश पर सभी पुलिसकर्मियों के लिए मास्क अनिवार्य

आरोपी महिला का शिकार शहर का एक सराफ व्यवसायी भी हो चुका है। उसके हुस्न के जाल में फंसे सराफा व्यवसायी शैलेश जड़िया ने आत्महत्या कर ली थी। इस प्रकरण में महिला को छह मई 2022 को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अभी वह हाईकोर्ट से जमानत पर थी। बताते चलें कि राहिला के प्रेम जाल में अब तक दर्जनों लोग फंस चुके हैं। इसी महिला के चंगुल में फंसकर आत्महत्या करने से पहले सराफा व्यवसाई शैलेश जड़िया ने अपने सुसाइड नोट में उन तमाम लोगों का जिक्र किया था। जो इसकी प्रेम जाल में फंस कर लाखों रुपए गंवा चुके हैं।

सुसाइड नोट पुलिस के पास था लेकिन पुलिस ने इस महिला के शिकार बने उन युवकों से किसी तरह की न तो पूछताछ की और न उनकी ओर से कोई मुकदमा दर्ज हुआ। यही वजह है कि इस कातिल हसीना ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद फिर से अपने हुस्न का कारोबार शुरू कर दिया। जिससे कई और लोग फंसते चले गए लेकिन ज्यादातर लोग लोक लाज के भय से महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने से कतराते रहे। जिससे महिला का हौसला बुलंद रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0