यूपी में बारिश के बाद मौसम बदला, इस दिन से बढ़ेगी ठिठुरन, पड़ेगा कोहरा

प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जनपदों में गुरुवार को हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी देखी जा रही है। ठंडी हवाओं से...

Nov 30, 2023 - 03:12
Nov 30, 2023 - 03:22
 0  9
यूपी में बारिश के बाद मौसम बदला, इस दिन से बढ़ेगी ठिठुरन, पड़ेगा कोहरा

 प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जनपदों में गुरुवार को हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी देखी जा रही है। ठंडी हवाओं से पारा लगातार गिरता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अब ठंड बढ़ेगी। वहीं 3 दिसंबर से कोहरा भी पड़ेगा जिससे ठिठुरन बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश : आगामी दो दिनों के मध्य तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना

बारिश के बाद अब यूपी में तेजी से मौसम बदलने लगा है। ठंडी हवाओं से पारा लगातार गिरता जा रहा है। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही पारा और नीचे जाएगा। मौसम विभाग ने 2 दिसंबर तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार से आने वाले 4 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। उसके बाद 3 दिसंबर से कोहरा पड़ेगा।

यह भी पढ़े : अयोध्या : मणिराम दास छावनी से चित्रकूट को रवाना हुई श्रीभरत यात्रा


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण प्रदेश का मौसम बदल गया है। मध्य क्षोभमंडल में अरब सागर तक एक ट्रफ के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। हालांकि ऐसा अनुमान है कि रात का पारा दो डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं इस पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर हो कर आगे बढ़ने के कारण आगे बढ़ने और बादल के छंटने के कारण मौसम शुष्क होगा और पछुआ हवा चलने के आसार हैं, इसके कारण रात के पारे में भी दो से तीन डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
यह भी पढ़े :!!.मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों में अग्नि परीक्षा: महारथियों की जीत से तय होगी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की ताकत, कइयों की डोल रही कुर्सी.!!

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0